Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mira-Bhayander: अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस पर उत्तन बीच पर मेगा क्लीनअप ड्राइव

International Coastal Cleanup Day:MBMC एवं महाराष्ट्र वन विभाग मैंग्रोव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, CO2 और डेकाथलॉन के सहयोग से भाईंदर (पश्चिम) के उत्तन बीच पर एक विशाल सफाई अभियान आयोजित किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 20, 2025 | 10:04 PM

अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस पर उत्तन बीच पर मेगा क्लीनअप ड्राइव (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News: अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) एवं महाराष्ट्र वन विभाग – मैंग्रोव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, CO2 और डेकाथलॉन के सहयोग से भाईंदर (पश्चिम) के उत्तन बीच पर एक विशाल सफाई अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान में 4000 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनएसएस, एनसीसी के छात्र, कॉलेज व स्कूलों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठन तथा नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी के संयुक्त प्रयासों से 7 टन से अधिक प्लास्टिक व मिश्रित कचरा समुद्र तट से हटाया गया।

गो ग्रीन फाउंडेशन ट्रस्ट

अभियान के दौरान मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त प्रियंका राजपूत, उपायुक्त (मुख्यालय) कल्पिता पिंपले, उपायुक्त डॉ। सचिन बांगर, मैंग्रोव वन के आरएफओ मनीष पवार, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह बोरा, ‘फॉर फ्यूचर इंडिया’ के संस्थापक अध्यक्ष हर्षद धागे, सिद्धेश कांबले, ध्रुव कडारा व उनकी टीम, ‘गो ग्रीन फाउंडेशन ट्रस्ट’ के इरबा कोनापुरे, तथा अनेक स्कूल-कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं आयुक्त बनूंगा’ उपक्रम में बच्चों को मिला प्रशासन का अनुभव, आयुक्त ने किया प्रेरित

Thane-Belpur Road पर ब्रिज बनना शुरू, 20 साल पुरानी मांग को मिली सफलता

Maharashtra Politics: ठाणे मेयर बनीं शर्मिला गायकवाड़, शिंदे के गढ़ में ‘लाड़की बहिण’ राजनीति का असर

Thane News: तालाबों की नगरी में बना अनूठा त्रिमंदिर, एक साथ विराजे जैन, हिंदूओं के कई देवी देवता

समुद्र तट का पुनरोद्धार

‘फॉर फ्यूचर इंडिया’ संस्था के अनुसार, पिछले साढ़े पाँच वर्षों से चल रहे अभियान के कारण अब उत्तन बीच पर एक बार फिर मिट्टी और रेत दिखाई देने लगी है। शुरुआती दौर में यहाँ सफाई कर्मचारी तक मौजूद नहीं थे, लेकिन निरंतर स्वयंसेवी भागीदारी ने इस तट का स्वरूप बदल दिया। वर्तमान में यहाँ हर सप्ताह सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: MBVV साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, महिला को वापस मिली 14.55 लाख की रकम

पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण पहल

उत्तन बीच पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।स्वच्छ और सुरक्षित तट न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस पहल का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति और युवाओं में जागरूकता फैलाना भी है। “प्रकृति बचाओ – भविष्य बनाओ” यही संदेश इस अभियान से दिया गया।

 

Mega cleanup drive uttan beach on international coastal cleanup day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 10:04 PM

Topics:  

  • Municipal Commissioner
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.