Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

महाराष्ट्र से मिली एक चौंकाने वाली खबर के अनुसार यहां के ठाणे जिले में एक ससुर ने अपने ही दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया। दामाद इबाद अतीक फाल्के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी मुर्तजा खोतल फरार है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 19, 2024 | 05:14 PM

THANE CRIME

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र से मिली एक चौंकाने वाली खबर के अनुसार यहां के ठाणे जिले में एक ससुर ने अपने ही दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया। खबरों की मानें तो 29 साल के एक नवविवाहित युवक पर उसके ससुर ने हनीमून स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। इस बाबत आज मिली जानकारी के अनुसार कल्याण क्षेत्र के बाजारपेठ पुलिस थाने के SSI एसआर गौड़ ने बताया कि दामाद इबाद अतीक फाल्के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी जाकी गुलाम मुर्तजा खोतल (65) फरार है।

इस बाबत SSI गौड़ ने कहा कि FIR के अनुसार, फाल्के ने हाल ही में खोतल की बेटी से शादी की थी और वह हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाहता था, लेकिन उसके ससुर की इच्छा थी कि बेटी-दामाद विदेश में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करें, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

मामले पर पुलिस की मानें तो , बीते बुधवार रात फाल्के जब घर लौटा और अपनी गाड़ी सड़क के पास खड़ी कर दी। वहीं खोतल, जो अपनी कार में बैठकर फाल्के का इंतजार कर रहा था, उसकी तरफ दौड़ा और कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और शरीर झुलस गया।

पुलिस का कहना है कि, मुर्तजा खोतल अपनी बेटी की शादी फाल्के से खत्म करना चाहता था। वह फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। वहीं खोतल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124-1 (तेजाब के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 351-3 (आपराधिक धमकी) और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है।

वहीं घायल ईबाद की हालत गंभीर बनी हुई है, और डॉक्टरों का मानना है कि उसके चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने में लगी है।

जानकारी दें कि, बीते माह भी उत्तर प्रदेश के झांसी से भी मामूली बात पर एसिड अटैक की खबर आई थी। तब यहां एक रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों भीड़ गए थे। वहीं मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजाब फेंक दिया,जिससे वहां हड़कम्प ही मच गया। इस घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे।

Maharastra kalyan father in law attacked son in law with acid for planning kashmir for honeymoon not mecca madina

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 05:12 PM

Topics:  

  • Maharastra

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: अंतत: मराठा आंदोलन का समाधान निकला

2

निशानेबाज: गणेशोत्सव में गूंजे पुकार, युवा समझें सामाजिक सरोकार

3

Nagpur Marbat Festival 2025: नागपुर में निकला ट्रंप का ‘जनाजा’, मारबत में फूंके गए डोनाल्ड-Video

4

‘भ्रामक है WCL का शपथपत्र’, दुर्गापुर ओपनकास्ट प्रोजेक्ट मामले में याचिकाकर्ता ने उठाए गंभीर सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.