मुंबई से सटे ठाणे में हिट एंड रन केस का मामला, मर्सिडीज ने 21 साल के लड़के मारी टक्कर हुई मौत
मुंबई के ठाणे में एक हिट एंड रन केस का मामला आया है। यहां एक मर्सिडीज कार ने 21 साल के लड़के को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
- Written By: राहुल गोस्वामी
ठाणे में हिट एंड रन केस
ठाणे: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ठाणे में एक हिट एंड रन केस का मामला आया है। यहां एक मर्सिडीज कार ने 21 साल के लड़के को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले पर बीते सोमवार को बताया कि घटना 20 अक्टूबर की रात में घटीत हुई है।
यह हादसा तब हुआ जब दर्शन हेगड़े खाना खरीदने के बाद घर लौट रहा था। वहीं तभी नासिक हाईवे की ओर जा रही मर्सिडीज ने उसे टक्कर मारी और ड्राइवर इसके बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी ड्राइवर अब तक फरार है। ड्राइवर की पहचान अभिजीत नायर के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।
यहां पढ़ें – आर्वी विधानसभा को लेकर BJP में होगी दो फाड़
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
मिली जानकारी के अनुसार ठाणे के नउपाड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (2), 281 और 125 (B) और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
खास बात यह रही कि, दुर्घटना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास के पास हुई। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज चेक कर रही है। हालांकि, घटना के समय इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे कथित तौर पर काम भी नहीं कर रहे थे।
यहां पढ़ें – बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा; बताया कहां से आया हथियार, कैसे की रेकी
जानकारी दें कि इसी साल बीते मई में पुणे में एक 17 साल के लड़के ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। वहीं हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। इसमें नाबालिग आरोपी शहर के एक बड़े बिल्डर का बेटा था। इसा तरह एक दूसरे केस में 24 साल के मिहिर शाह ने अपनी BMW से मुंबई में एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी। उस हादसे में तब एक महिला की मौत हो गई थी। मिहिर शाह शिवसेना नेता का बेटा है। इसी तरह पुणे में ही इक ऑडी कार ने एक फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी भी मौत हो गई थी।
