Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में 28 लाख की लोन धोखाधड़ी, नकली हॉलमार्क सोने से लगाया चूना, महिला-पुरुष पर FIR

Thane News: भिवंडी में महिला-पुरुष ने कम कैरेट सोने को 22 कैरेट बताकर गोल्ड मॉर्गेज लोन के नाम पर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। क्रेडिट संस्था की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Oct 05, 2025 | 12:21 PM

भिवंडी में 28 लाख की लोन धोखाधड़ी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Loan Fraud in Bhiwandi: भिवंडी के काल्हेर इलाके में एक चौंकाने वाला फाइनेंशियल फ्रॉड सामने आया है। एक महिला और पुरुष ने मिलकर गोल्ड मॉर्गेज लोन के नाम पर क्रेडिट संस्था को 28 लाख रुपये का चूना लगाया। आरोपियों ने कम कैरेट का सोना यह कहकर गिरवी रखा कि वह 22 कैरेट का हॉलमार्क है।

यह मामला आधार नागरिक सहकारी क्रेडिट सोसायटी का है, जहां काल्हेर निवासी रितु संदीप सिंह (28) और पूर्णा निवासी राजन रामलोचन शुक्ला (32) पहुंचे। दोनों ने संस्था को विश्वास में लेकर करीब 134.3 ग्राम सोने की 3 चूड़ियां और 1 चेन जमा की। लेकिन सच्चाई ये थी कि सोना 22 कैरेट का नहीं बल्कि केवल 1 से 6 कैरेट का था।

जब क्रेडिट सोसायटी को शक हुआ और जांच करवाई गई, तो बड़ा खुलासा हुआ। सामने आया कि पूरा सोना नकली हॉलमार्क के साथ संस्था को दिया गया था। शिकायत के बाद संस्था के सीईओ देवीदास रमेश चौधरी (45) सीधे पुलिस के पास पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में किसानों को 31 मार्च तक चुकाना होगा फसल कर्ज, अन्यथा शून्य ब्याज योजना से होंगे वंचित

अमरावती में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, एक सप्ताह बाद खत्म हुई किल्लत

इतनी पार्टी बदली, पहले खुद तय करें कि उनका बॉस कौन है? नितेश राणे के बयान पर अमित ठाकरे का पलटवार

चंद्रपुर में कोयला कारोबार में 43.50 लाख की ठगी, हैदराबाद कंपनी के एमडी पर मामला दर्ज

इसे भी पढ़ें – ठाणे क्रेडिट सोसाइटी में धोखाधड़ी का खुलासा, नकली गहनों से ठगे 28.30 लाख, दो आरोपी गिरफ्तार

नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नारपोली पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर यह फर्जीवाड़ा किस स्तर तक फैला है और क्या इसमें और लोग शामिल हैं।

28 लाख की चपत से हड़कंप

स्थानीय स्तर पर यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है। क्योंकि गोल्ड लोन पर लोगों का भरोसा हमेशा से ज्यादा होता है। आमतौर पर क्रेडिट संस्थान हॉलमार्क सोने को सबसे सुरक्षित मानते हैं। ऐसे में कम कैरेट के सोने को 22 कैरेट बताकर लोन लेना एक बड़ा झटका है।

Loan fraud of rs 28 lakh in bhiwandi duped with fake hallmark gold fir against man and woman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 12:21 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.