बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला
Badlapur News: कुलगांव बदलापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा-एनसीपी गठबंधन ने प्रियंका दामले को उम्मीदवार बनाया है। गठबंधन के 25 नगरसेवकों की ताकत के चलते उनकी जीत तय मानी जा रही है।
- Written By: आकाश मसने
BJP-NCP की उम्मीदवार प्रियंका दामले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Badlapur Vice President Election: ठाणे जिले की कुलगांव बदलापुर नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन ने अपने पत्ते खोलते हुए एनसीपी नगरसेविका प्रियंका दामले को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
कुलगांव बदलापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को चुनाव संपन्न होने जा रहा है। इस चुनाव के लिए भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के गठबंधन ने एनसीपी की नगरसेविका प्रियंका दामले को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। चुनाव से पहले गठबंधन ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है।
भाजपा ने जारी किया व्हिप
भाजपा के गुटनेता शरद तेली ने भाजपा-एनसीपी गठबंधन के सभी नगरसेवकों को प्रियंका दामले के पक्ष में मतदान करने के लिए पार्टी का विधिवत व्हिप जारी किया है। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग या अंदरूनी तोड़फोड़ को रोकना बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
शिवसेना ने अब तक नहीं उतारा उम्मीदवार
दूसरी ओर, शिवसेना (शिंदे गुट) ने उपाध्यक्ष पद के लिए अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले तक भी उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।
नगरसेवकों को रखा गया अज्ञात स्थान पर
चुनाव के दौरान किसी प्रकार की राजनीतिक उठापटक न हो, इसके लिए भाजपा-एनसीपी गठबंधन के सभी नगरसेवकों को पिछले दो दिनों से एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि प्रमुख नेता भी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और पत्रकारों के फोन कॉल तक नहीं उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- वोट डालें और पाएं बंपर डिस्काउंट! होटल, ऑटो किराए और सैलून में मिलेगी भारी छूट, VVMC का बड़ा ऐलान
49 सदस्यों वाली नगर परिषद का समीकरण
कुलगांव बदलापुर नगर परिषद में कुल 49 नगरसेवक हैं। इनमें शिवसेना के 24, भाजपा के 22 और एनसीपी के 3 नगरसेवक शामिल हैं। भाजपा-एनसीपी गठबंधन के पास कुल 25 नगरसेवकों का समर्थन है, जो बहुमत के आंकड़े को पार करता है।
अध्यक्ष पद पर पहले ही भाजपा का कब्जा
नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष पद्धति से हुआ था, जिसमें भाजपा की रुचिता घोरपड़े ने शिवसेना की वीणा म्हात्रे को हराया था। उपाध्यक्ष पद को लेकर गठबंधन में पहले ही सहमति बन चुकी थी कि यह पद एनसीपी को दिया जाएगा। गठबंधन की संख्या बल और व्हिप जारी होने के बाद राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रियंका दामले का उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना लगभग तय है। चुनाव की प्रक्रिया नगर पालिका मुख्यालय स्थित सभागृह में होगी और इसकी अध्यक्षता नपा अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े करेंगी।
