कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद चुनाव: तीखी नोंकझोंक और दो गुटों में झड़प से माहौल गर्म, 58% हुआ मतदान

Thane News: कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद चुनाव 58% मतदान, भाजपा–शिवसेना शिंदे गुट में झड़पें, आचार संहिता उल्लंघन में नकदी जब्ती। अध्यक्ष पद पर वीणा महात्रे और रुचिता घोरपड़े में मुख्य मुकाबला।
Kulgaon Badlapur Election
मतदान कर बाहर निकलते वोटर (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Kulgaon Badlapur Election: ठाणे जिले की कुलगांव बदलापुर नगर परिषद के आम चुनाव में तीखी नोंकझोंक, कार्यकर्ताओं तथा उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प तथा छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ। साढ़े दस साल के बाद हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत लगभग साढ़े 58 फीसदी रहा। समाचार लिखे जाने समय तक वार्डो से ईवीएम मशीनों का स्ट्रांग रूम में आने का क्रम शुरू था।

मतदान प्रक्रिया के बाद अब नगर परिषद अध्यक्ष पद के 5 तथा नगरसेवकी के लिए 143 उम्मीदवार विविध राजनीतिक दलों से चुनावी समर में उतरे दोनों मिलकर 148 उम्मीदवारों का भविष्य मशीनों में बंद हो गया है, वोटों की गिनती 21 दिसंबर को होगी। चुनाव मुख्य मुकाबला शिवसेना तथा भाजपा, एनसीपी तथा आरपीआई के गठबंधन के बीच है। शिवसेना की वीणा वामन महात्रे एवं भाजपा महा गठबंधन की रुचिता राजन घोरपडे के बीच है।

भाजपा तथा शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की दो घटनाएं दर्ज की गई। वही आचार संहिता टीम द्वारा एक व्यक्ति के पास से दो लाख रुपए बरामद किए जाने का समाचार है।

बड़े नेताओं ने की थी रैलियां

कुलगांव बदलापुर नगर परिषद के आम चुनाव के लिए मंगलवार को 6 सीटों को छोड़कर शेष 43 सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। इस बार चुनाव में बड़े नेताओं ने भी शिरकत की। भाजपा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा जनसभा के गई। शहर के विकास के वादों, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चला। कुछ जगहों पर पैसे बांटने की कोशिशों की वजह से राजनीतिक माहौल गरमा गया था।

साल 2005 के बाद पहली बार बदलापुर में नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव सीधे लोगों में हुआ। चुनाव दस साल बाद हुए है युवा वर्ग में मतदान को लेकर उत्सुकता का माहौल था। चूंकि पहली बार पैनल तरीके से चुनाव हुआ था, इसलिए वोटर सुबह बड़े जोश के साथ वोट देने निकले। मंगलवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में पोलिंग स्टेशनों पर बड़ी संख्या में वोटर लाइन में लगे थे।

कई उम्मीदवारों ने वोटरों को पोलिंग स्टेशन तक ले जाने के लिए रिक्शा और गाड़ियो की व्यवस्था की थी। बूथ पर लैपटॉप लिए युवक-युवतियां वोटरों को गाइड कर रहे थे।

भाजपा और शिंदे गुट में झड़प

इसी बीच, वार्ड नंबर 22 में पोलिंग स्टेशन के बाहर शिंदे की शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई हो गई। वार्ड नंबर 6 में भाजपा और शिंदे की शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने से कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था। इन कुछ घटनाओं को छोड़कर वोटिंग शांतिपूर्ण रही।

उम्मीदवारों ने भी किया मतदान

शिवसेना की नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार वीणा वामन महात्रे ने नवीन वडवली तथा भाजपा, एनसीपी तथा आरपीआई (आठवले) गठबंधन की साझा प्रत्याशी रुचिता राजेंद्र घोरपड़े ने हेंद्रपाड़ा के मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं ठाणे जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस युवती की जिला अध्यक्ष प्रियंका आशीष दामले ने भी मांजरली में मतदान किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com