Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Konkan Special Trains Ganeshotsav: गणेशोत्सव के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के के प्रयासों से सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 3 ट्रेनों को ठहराव मिला है और रेलवे कई विशेष ट्रेनें चला रहा है।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 25, 2026 | 09:44 PM

स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक फोटो (फोटो - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Konkan Railway Ganeshotsav Special Trains: आगामी गणेशोत्सव के मद्देनजर कोकण जाने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। शिवसेना संसदीय दल के नेता,कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और ठाणे के सांसद नरेश गणपत म्हस्के के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने गणेशोत्सव के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के साथ-साथ सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 3 प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों को प्रायोगिक तौर पर नियमित ठहराव देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

कोकण जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों की भारी भीड़ और होने वाली परेशानी को देखते हुए दोनों सांसदों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विशेष ट्रेनों की मांग की थी। उनके प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।

26 जुलाई 2026 से लागू

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन द्वारा जारी सूचना KR/CO/O/NOTI/2026-27 के अनुसार सावंतवाड़ी रोड पर ट्रेनों के नए नियमित ठहराव होंगे इनमें CSMT – मंगलुरु – CSMT एक्सप्रेस (दैनिक)

सम्बंधित ख़बरें

NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम

MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क

आषाढ़ी एकादशी पर MSRTC कर्मचारियों को सौगात, 5500 बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों को 3 दिन मुफ्त भोजन और नाश्ता

दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

  • ट्रेन 12133: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान सुबह 07:02 / 07:04
  • ट्रेन 12134: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान रात 11:30 / 11:32
  • ट्रेन 12432: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान सुबह 06:18 / 06:20
  • ट्रेन 12431: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान सुबह 09:44 / 09:46।
  • ट्रेन 12201: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान तड़के 02:02 / 02:04
  • ट्रेन 12202: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान तड़के 03:28 / 03:30।

इसी तरह LTT – तिरुवनंतपुरम गरीब रथ एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन) रुकेगी। हजरत निजामुद्दीन – तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस (सप्ताह में 3 दिन)

गणेशोत्सव विशेष ट्रेनों का शेड्यूल

11 सितंबर से मध्य रेलवे ने पत्र संख्या T.322/X-12/Ganpati Specials/2026 के तहत निम्न ट्रेनों की घोषणा की है।

CSMT – सावंतवाड़ी – CSMT दैनिक स्पेशल 01103/01104, 11 से 27 सितंबर, कुल 16 फेरे। CSMT से 3:30 बजे प्रस्थान। LTT – सावंतवाड़ी – LTT दैनिक स्पेशल 01171/01172, 11 से 28 सितंबर, कुल 17 फेरे। LTT से 08:20 बजे प्रस्थान। दिवा – खेड – दिवा MEMU दैनिक,01155/01156, 11 से 27 सितंबर, कुल 16 फेरे।

LTT – मडगांव/रत्नागिरि/सावंतवाड़ी, 01165/01185, साप्ताहिक/द्विसाप्ताहिक फेरे। पुणे – रत्नागिरि – पुणे साप्ताहिक स्पेशल, 01445/01447, 12 से 26 सितंबर। दिवा-चिपलूण- दिवा 01133/01134, 11 से 28 सितंबर, कुल 15 फेरे।

यह भी पढ़ें: NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम

प्रवासियों को होगा सीधा फायदा

ठाणे, दिवा, कल्याण, पुणे और मुंबई उपनगरों में रहने वाले कोकणवासियों को अब गांव जाना आसान होगा। अतिरिक्त ट्रेनों से टिकट की मारामारी कम होगी। MEMU ट्रेनों से लोकल यात्रियों को राहत मिलेगी और सावंतवाड़ी में नए ठहराव से सिंधुदुर्ग के पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा होगी।

इस पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने कहा, गणपति बप्पा के आगमन पर हर चाकरमानी का सफर सुरक्षित और समय पर हो, इसके लिए हम प्रयासरत थे। कोकणवासियों की पुरानी मांग पूरी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने जताया है।

Konkan railway ganeshotsav special trains and sawantwadi station train halt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 09:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Shrikant Shinde
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.