-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Know Why Bhiwandi Municipal Commissioner Appointed Investigation Team Read Full Details Here
जानें क्यों भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर ने नियुक्त की जांच टीम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) के कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल (Commissioner Vijay Kumar Mhasal) ने महानगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी और कामचोरी से तंग आकर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे की अध्यक्षता में जांच समिति (Investigation Committee) बनाने का निर्देश दिया है। चार सदस्यों की जांच टीम अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यालय में आने जाने सहित तमाम गतिविधियों से अतिरिक्त आयुक्त को प्रतिदिन अवगत कराएगी। कमिश्नर म्हसाल के निर्देश से नागरिकों में जहां खुशी मिली है, वहीं लापरवाह और काम चोरी में लिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों के होश उड़ गए हैं।
गौरतलब है कि महानगरपालिका मुख्यालय सहित महानगरपालिका के अंतर्गत 5 महानगरपालिका प्रभाग समितियों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिदिन लेटलतीफ आने और समय से पहले रफूचक्कर हो जाने की अनगिनत शिकायतें कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल को मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने कई बार महानगरपालिका के उपायुक्त मुख्यालय से अधिकारियों, कर्मचारियों का ड्यूटी पर समय से आना- जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए थे।
लोगों ने की थी कमिश्नर से शिकायत
नागरिकों की शिकायत की मानें तो विभागों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी दोपहर 12 बजे आते हैं और शाम को 4 बजे के बाद ही अपने विभाग और कार्यालयों से रफूचक्कर हो जाते हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों के ड्यूटी पर देर से आने और जल्दी घर रफूचक्कर हो जाने की वजह से महानगरपालिका के कामकाज होने में भारी कठिनाई आ रही थी। कई नागरिकों ने महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे सहित महानगरपालिका मुख्यालय उपायुक्त दीपक झिंझाड़ कई बार शिकायत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Exclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
रोज होगी हाजिरी रजिस्टर की जांच
नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश दिवटे की अध्यक्षता में एक जांच समिति स्थापन कर समिति सदस्यों को अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी पर आने-जाने की तहकीकात सहित हाजिरी रजिस्टर की जांच प्रतिदिन किए जाने का निर्देश दिया है। जांच समिति अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यालय ड्यूटी पर समय अर्थात 9.45 सुबह आने और शाम 6.15 पर जाने की जांच करेगी। जांच समिति टीम हाजिरी रजिस्टर आदि की जांच कर अतिरिक्त आयुक्त दिवटे को रिपोर्ट सौंपेगी। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे लापरवाह और कामचोर अधिकारियों, कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कमिश्नर से करेंगे। जांच समिति में प्रशांत बयास(प्रमुख), विनोद मनोरे, विशाल जाधव (लिपिक) सहित शिपाई भारत सारुक्ते का समावेश है।
लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
कमिश्नर का कहना है कि जनहित कामों को समय से अंजाम देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नागरिकों के कार्यों को निपटाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी को लेकर शासन के नियमों का पालन नहीं करने वाले अधिकारी, कर्मचारी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
Know why bhiwandi municipal commissioner appointed investigation team read full details here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Jul 09, 2026 | 01:13 PMExclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 01:13 PMओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
Jul 09, 2026 | 01:11 PMकौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
Jul 09, 2026 | 01:08 PMAlliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
Jul 09, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सख्त, सरकारी आश्वासनों पर श्वेत पत्र, मंत्रियों को चेतावनी
Jul 09, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM










