Kidney Transplant Fraud Kalyan: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख की ठगी, डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
Kidney Transplant Fraud Kalyan: कल्याण पूर्व की एक महिला से किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डोनर दिलाने के बहाने पैसे ऐंठे।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kidney Transplant Fraud Kalyan: कल्याण पूर्व निवासी एक महिला से किडनी प्रत्यारोपण के नाम पर लगभग 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।
स्थानीय विठ्ठलवाड़ी पुलिस ने इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसमें एक डॉक्टर का भी समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दीपाली चव्हाण (32) स्थानीय विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र में रहती है।
किडनी की बीमारी से ग्रस्त पति के लिए तलाश रही थी डोनर
किडनी की बीमारी से दीपाली के पति ग्रस्त है, डॉक्टरों ने महिला को उसके पति का किडनी प्रत्यारोपण करने की सलाह दी है। महिला अपने पति के किडनी डोनर की तलाश में थी। इस बीच महिला ठगों की चक्कर में आकर अपनी जमा पूंजी तकरीबन 31 लाख 67 हजार गंवा बैठी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
Navabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
आरोपियों ने मिलीभगत करके शिकायतकर्ता के पति के इलाज के लिए और दानकर्ता को रुपए देने के नाम पर समय-समय पर नकद और ऑनलाइन के माध्यम से बड़ी मात्रा में धन स्वीकार किया।
ये भी पढें :- Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
कोई गिरफ्तारी नहीं
- काफी समय के बाद भी जब ये किसी किडनी डोनर से नहीं मिलवाए तो दीपाली चव्हाण ने विठ्ठलवाडी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मूसामी जयदेव बिस्वास, जयदेव बिस्वास, अभिषेक मन्ना, सुमंता पांडे, इकबाल अहमद मोहम्मद सिद्दीकी जहांगीर खान, मोहम्मद शोएब मोहम्मद अब्बास अंसारी और डॉ। गौरव नायर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- यह धोखाधड़ी 2 जुलाई, 2025 से 7 मार्च 2026 के बीच केल्याण पूर्व के समर्थ अस्पताल और भुवनेश्वर, ओडिशा के मणिपाल अस्पताल के क्षेत्र में घटी। आगे की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर वाई एन जाधव कर रहे है। समाचार लिखे जाने के समय तक किसी की गिरफ्तारी का समाचार नहीं है।
