16 मार्च को होगी KDMC की सर्वसाधारण सभा, स्थायी समिति गठन समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा
Kalyan Dombivali Municipal Corporation की सर्वसाधारण सभा 16 मार्च को आयोजित होगी। बैठक में स्थायी समिति के गठन, संपत्ति कर दर तय करने और उल्हास नदी प्रदूषण रोकने की योजना पर चर्चा होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
कल्याण डोंबिवली मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Kalyan Dombivali News In Hindi: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) की सर्वसाधारण सभा 16 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे महापालिका भवन स्थित स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर सभागृह में होगी। महापालिका सचिवालय ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी की है। बैठक में सबसे अहम मुद्दा स्थायी समिति का गठन रहेगा।
जनवरी 2026 में चुने गए नगरसेवकों में से 16 सदस्यों को स्थायी समिति में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा महिला व बाल कल्याण, दिव्यांग कल्याण, नागरी दलित बस्ती व झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति और शिक्षण समिति के गठन के साथ इनमें 11-11 सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
सभा में वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर की दरें तय करने पर भी चर्चा होगी। साथ ही शहर के विभिन्न प्रभागों के बड़े नालों की सफाई के लिए करीब 4।29 करोड़ रुपये, जबकि सड़क मरम्मत व देखभाल के लिए 34.36 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी देने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में ढोल-लेजिम की थाप और फूलों की बारिश के बीच जिला परिषद स्कूल दिवे-अंजूर में प्रवेशोत्सव की धूम
बदलते दौर में भी अडिग: ठाणे का ऐतिहासिक हिंदी स्कूल, जहाँ प्रवेशोत्सव पर बंटीं मुफ्त किताबें
ठाणे के म्युनिसिपल स्कूल के विद्यार्थी से डिप्टी CM तक! एकनाथ शिंदे ने अपनी कहानी से बच्चों को किया मोटिवेट
ठाणेः फाइलों में सिमट कर रह गई Rainwater Harvesting Schemes, 557 मंजूर प्रोजेक्ट्स में सिर्फ 13 सक्रिय
ये भी पढ़ें :- गैस सप्लाई प्रभावित, डोंबिवली MIDC की केमिकल और टेक्सटाइल कंपनियों का उत्पादन घटने की आशंका
उल्हास नदी के प्रदूषण पर निर्णय
मोहने नालों के जरिए उल्हास नदी में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए लगभग 6।47 करोड़ रुपये की योजना पर भी निर्णय लिया जाएगा, वहीं शिवसेना गुट नेता विश्वनाथ वसंत राणे ने महापालिका भवन का डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार से निधि लाने का प्रस्ताव दिया है। नगरसेवक दीपेश पुंडलिक म्हात्रे ने शहर में भटके हुए कुत्तों की बढ़ती समस्या उठाई है, जबकि नगरसेवक वरुण सदाशिव पाटिल ने सड़कों को गड्ढा मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने पर चर्चा की मांग की है।
