Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kalyan में ट्रैफिक नियमों पर सवाल पड़ा भारी, चार युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा

Maharashtra News: कल्याण पश्चिम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने पर चार युवकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 26, 2026 | 03:03 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News In Hindi: शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर कार सवार चार युवकों ने बेरहमी से हमला कर दिया।

यह घटना कल्याण पश्चिम के दुर्गाडी चौक इलाके में शनिवार देर रात हुई। इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था और यातायात पुलिसकर्मी विलास भागीत जाम हटवाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक कार (एमएच 05 सीए 0400) गलत दिशा से आ रही है।

जब पुलिसकर्मी ने कार रोककर चालक से गलत दिशा में वाहन चलाने का कारण पूछा, तो कार में सवार युवकों ने पहले बहस शुरू की और फिर अचानक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने विलास भागीत की जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

Thane में अरुणोदय सिकल सेल अभियान तेज, 31 हजार से ज्यादा लोगों की जांच

मनपा चुनाव में शिवसेना की मेहनत रंग लाई: जालना को उपमुख्यमंत्री शिंदे की 3 करोड़ की सौगात

Thane में एकनाथ शिंदे के गढ़ में गरजे गणेश नाईक, बोले-इजाजत मिले तो नामो-निशान मिटा दूं

आरक्षित भूखंडों पर निर्माण से खुलेंगे नए अवसर: 40% निर्माण, 60% विकास-बेड़ेकर का नया मॉडल

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :- Thane में अरुणोदय सिकल सेल अभियान तेज, 31 हजार से ज्यादा लोगों की जांच

चारों आरोपी फरार, तलाश जारी

घटना के बाद बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी शहाड इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की है, लेकिन अब तक सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और तलाश जारी है।

 

Kalyan traffic police assault wrong side driving

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 03:03 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.