Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव में शिवसेना की मेहनत रंग लाई: जालना को उपमुख्यमंत्री शिंदे की 3 करोड़ की सौगात

Jalna Municipal: मनपा चुनाव में संतोषजनक प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जालना के विकास के लिए 3 करोड़ रुपये मंजूर किए और आगे भी फंड की कमी न होने का आश्वासन दिया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 26, 2026 | 02:51 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Civic Elections: जालना शिवसेना नेता व राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र के अन्य जिलों की तुलना में जालना में शिवसेना ने संगठित प्रयास और कड़ी मेहनत की हैं। यही कारण है पार्टी ने महानगरपालिका चुनाव में संतोषजनक परिणाम प्राप्त किए हैं।

विधायक खोतकर ने शहर के समग्र विकास के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग करने पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने तत्काल 3 करोड़ रुपए की राशि मंजूर करने की घोषणा की। यही नहीं, आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

मनपा चुनाव में विजयी शिवसेना के उम्मीदवारों के साथ विधायक अर्जुन खोतकर ने शनिवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री शिंदे से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में जिले के संपर्क प्रभारी भास्कर अंबेकर, युवा संगठन के सचिव अभिमन्यु खोतकर, पंडितराव भूतेकर, जिला प्रमुख भाऊसाहेब घुगे संग अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

Thane में एकनाथ शिंदे के गढ़ में गरजे गणेश नाईक, बोले-इजाजत मिले तो नामो-निशान मिटा दूं

आरक्षित भूखंडों पर निर्माण से खुलेंगे नए अवसर: 40% निर्माण, 60% विकास-बेड़ेकर का नया मॉडल

गंगापुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 85 की जांच, 27 मरीजों में मोतियाबिंद

Mumbai के गौरवशाली इतिहास की वापसी, 87 साल पुराना अग्निशमन वाहन फिर हुआ जीवंत

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मनपा स्थापित होने के बाद यह पहला चुनाव था। भले ही अपेक्षित सफलता न मिली हो, पर सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को निराश होने के बजाए आगे और बेहतर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने सभी से आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील भी की। यही नहीं, चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना।

यह भी पढ़ें:-आरक्षित भूखंडों पर निर्माण से खुलेंगे नए अवसर: 40% निर्माण, 60% विकास-बेड़ेकर का नया मॉडल

शिवसेना के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर शहर प्रमुख विष्णु पाचफुले, गणेश राऊत, फिरोज तांबोली, हरेश देवावाले, बाला परदेशी संग नवनिर्वाचित नगरसेवक दर्शना विजय झोल, पूजा योगेश भगत, दीपक रविशंकर राठौड़, कमलेश जगदीश खरे, दुर्गेश किशनलाल काठोटीवाले, अब्दुल कबीर अजीत शेख, सत्यभामा जाधव, संजय डुकरे, निखिल पगारे, उषा पांगारकर, अमोल ठाकुर संग बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jalna shiv sena eknath shinde 3 crore grant municipal election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 02:51 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Jalna
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.