कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
Kalyan Hit And Run: कल्याण के रिंग रोड पर 17 वर्षीय नाबालिग ने कार से साइकिल सवार बिजनेसमैन श्रीनिवास तंडाले को कुचला। पुलिस ने मां पर केस दर्ज कर बेटे को हिरासत में लिया।
- Written By: अनिल सिंह
Kalyan Road Accident Srinivas Tandale Death (डिजाइन फोटो)
Kalyan Road Accident Srinivas Tandale Death: महाराष्ट्र के कल्याण से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग की चंद मिनटों की लापरवाही ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की जान ले ली। कल्याण के रिंग रोड पर हुई इस टक्कर ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि नाबालिगों को वाहन सौंपने वाले अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
यह घटना ‘पुणे पोर्शे कांड‘ और दिल्ली की हालिया दुर्घटनाओं की याद दिलाती है, जहाँ रसूख और लापरवाही के मेल ने मासूमों या निर्दोषों की जान ली।
#Breaking: Reckless Driving of a Minor Claims Businessman’s Life A tragic accident in Kalyan: a 17-year-old driving a car allegedly killed businessman-cyclist Srinivas Tandale after losing control. CCTV captured the incident. Locals raise concerns over rising accidents, minor… pic.twitter.com/YHzj78iNXX — Prem Sen (@senprem2001) March 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
Ayushman And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाएं-महापौर मेहता, शहर में लगेंगे विशेष शिविर
Thane News: 9 साल का इंतजार होगा खत्म! मीरा-भाईंदरवासियों को अगस्त 2026 तक मिलेगा सूर्या प्रकल्प का पानी
CCTV में कैद खौफनाक मंजर: पीछे से मारी जोरदार टक्कर
व्यवसायी श्रीनिवास तंडाले, जो अपनी फिटनेस के प्रति सजग थे, हर रोज की तरह बुधवार सुबह चंदोरी रिंग रोड पर साइकिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तंडाले हवा में उछलकर दूर जा गिरे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि टक्कर के समय कार की गति सामान्य से कहीं अधिक थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिला और तंडाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- अशोक खरात ‘वॉटर स्कैम’: शीतल म्हात्रे का दावा- “मातोश्री के दबाव में मिला पानी”, उबाठा गुट की बढ़ीं मुश्किलें
नाबालिग हिरासत में, मां पर FIR और पिता पर भी शिकंजा
जांच में सामने आया है कि कार चलाने वाला लड़का मात्र 17 वर्ष का है। वह घर से बिना बताए कार की चाबी लेकर ‘जॉयराइड’ के लिए निकला था। खड़कपाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार जब्त कर ली है और नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए नाबालिग की मां, कामिनी योगेश पांडे के खिलाफ केस दर्ज किया है, वहीं पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कानून के मुताबिक, नाबालिग को वाहन उपलब्ध कराना अभिभावकों के लिए जेल की सजा का प्रावधान रखता है।
बैरिकेड्स हटने से ‘डेथ ट्रैप’ बना रिंग रोड
स्थानीय नागरिकों और साइकिलिंग ग्रुप में इस घटना को लेकर भारी रोष है। साइकिलिंग ग्रुप की सदस्य डॉ. रहनुमा ऐत शमुद्दीन ने बताया कि रिंग रोड पर पहले सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिन्हें कुछ समय पहले हटा दिया गया। बैरिकेड्स हटने के बाद से यह सड़क रईसजादों और नाबालिगों के लिए ‘स्पीड ट्रैक’ बन गई है। मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करने वालों की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय नागरिक और साइकिलिस्ट बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
