Kalyan में रैपिड बाइक चालक गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ व लूट का आरोप
Thane News: कल्याण में रैपिड ऐप से बाइक बुक करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ और लूट की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रैपिडो बाइक टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: शहर में एक महिला के साथ रैपिड बाइक चालक द्वारा छेड़छाड़ और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर महात्मा फुले चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने रैपिड ऐप के माध्यम से मोटरसाइकिल बुक की थी। चालक सिद्धेश संदीप परदेशी ने तय स्थान पर बाइक छोड़ने की बजाय महिला को सुनसान सड़क पर ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि चालक ने चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके पर्स से 1000 रुपये भी निकाल लिए।
महिला की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस
घटना के बाद महिला ने महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कल्याण पुलिस के एसीपी कल्याणजी घेटे ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
ये भी पढ़ें :- Thane: नए साल में घोड़बंदर रोड जाम से राहत का आश्वासन, ट्रैफिक समाधान की तैयारी
मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 309(6), 74 और 324(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 18 दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और महिला की सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
