जिम मालिक की घिनौनी करतूत! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
Thane News: ठाणे जिले के कल्याण में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप में जिम मालिक गिरफ्तार। पुलिस अन्य पीड़ितों की जांच कर रही है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Crime News: ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम के खड़कपाड़ा इलाके में शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने जिम मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक कल्याण पश्चिम खड़कपाड़ा के गायकर हाउस में रहने वाला 34 वर्षीय विनीत गायकर एक जिम का संचालक है। पीड़िता 29 वर्षीय युवती उसी के जिम में व्यायाम करने जाती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया।
अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार बाद में आरोपी ने युवती का मोबाइल हैक कर लिया और उसमें मौजूद निजी वीडियो के आधार पर अश्लील वीडियो बनाया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
कानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
जहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़ें:- राजभवन नहीं अब ‘महाराष्ट्र लोक भवन’, केंद्र सरकार ने बदला राज्यपाल निवास का नाम
डेढ़ महीने तक भगता रहा आरोपी
पुलिस ने लगभग डेढ़ महीने की कड़ी मेहनत के बाद कल्याण पश्चिम के फड़के मैदान इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक विशाल चव्हाण ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह से और कितनी युवत्तियों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया है। साथ ही यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पहले राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश की थी।
