पति ने उबलती मटन करी पत्नी और 5 साल के बेटे पर फेंकी, कल्याण के वालधुनी में चौंकाने वाली घटना

Kalyan Domestic Violence News: कल्याण में पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद में एक पति ने हैवानियत की हद पार कर दी। उसने गुस्से में उबलते मटन करी का बर्तन पत्नी और 5 साल के मासूम बेटे पर फेंक दिया।
Kalyan Boiling Mutton Curry Attack News
महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन, कल्याणसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण के वालधुनी में आमिर खान ने अपनी पत्नी गुलशन पर फेंकी उबलती मटन करी।

  • आरोपी आमिर खान ने का पत्नी गुलशन से पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा।

  • आरोपी ने 5 साल के मासूम बेटे को भी घसीटा।

Kalyan Boiling Mutton Curry Attack News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात पर हुए विवाद में एक पति ने अपने ही परिवार पर उबलता हुआ खौफनाक कहर बरपा दिया। पैसों के विवाद में गुस्से में अंधे हुए पति ने उबलते हुए मटन करी का बर्तन अपनी पत्नी और 5 साल के छोटे बेटे पर फेंक दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम के वालधुनी इलाके में रहने वाले आमिर खान ने अपनी पत्नी गुलशन से पैसों की मांग की। जब उसने मना किया, तो दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आपा खो बैठे आमिर ने अपनी पत्नी को गालियां दीं और मारपीट की। उसने उबलते हुए मटन करी का बर्तन उन मां बेटे पर फेंक दिया, जिससे उसकी पत्नी और उनका छोटा बेटा घायल हो गए। महात्मा फुले चौक पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Kalyan Boiling Mutton Curry Attack News
बहुमत के बावजूद सतेज पाटिल से छीन जाएगी अध्यक्ष की कुर्सी? सरकार के एक फैसले से बदला गोकुल का चुनावी गणित

बेटे को बाथरूम की तरफ घसीटा

ठाणे पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान आरोपी पति आमिर खान ने न केवल अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, बल्कि उनके 5 साल के बेटे को भी शर्ट के कॉलर से पकड़कर बाथरूम की तरफ घसीटा। जब गुलशन अपने बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी, तो उनके बीच हाथापाई होने लगी। उस समय, रसोई में गैस चूल्हे पर मटन पक रहा था।

मटन का बर्तन पत्नी की तरफ फेंका

गुस्से में आकर आमिर ने उबलते हुए मटन का बर्तन उठाया और अपनी पत्नी की तरफ फेंक दिया। गर्म शोरबा और मांस गुलशन के हाथों और पैरों पर जा गिरा और उबलता हुआ मटन उनके 5 साल के बेटे पर भी गिर गया। जिससे मां और बेटा दोनों बुरी तरह झुलस गए।

Kalyan Boiling Mutton Curry Attack News
बस वाले वायरल वीडियो पर कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- श्यामभाऊ मेरे बड़े भाई जैसे

रुक्मिणीबाई अस्पताल में महिला और बेटे का इलाज जारी

घायल महिला और उसके बेटे को तुरंत कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) द्वारा संचालित रुक्मिणीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद, गुलशन ने महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर ठाणे पुलिस ने आमिर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।