बस वाले वायरल वीडियो पर कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- श्यामभाऊ मेरे बड़े भाई जैसे

Pratibha Dhanorkar On Viral Video: कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर और श्याम बर्वे का बस के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर अब धानोरकर ने सफाई देते हुए इसे हंसी-मजाक बताया है।
Pratibha Dhanorkar Clarification On Shyam Barve Slap Viral Video
कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर और श्याम बर्वे के बस वाले वीडियो का दृश्यसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सांसद प्रतिभा धानोरकर ने वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण दिया।

  • प्रतिभा धानोरकर ने इसे हंसी-मजाक और भाई-बहन का रिश्ता बताया है।

  • बस में श्याम बर्वे ने प्रतिभा धानोरकर के गाल पर थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल।

  • कांग्रेस आलाकमान को ईमेल के जरिए इस घटना की शिकायत भेजी।

Pratibha Dhanorkar Clarification On Shyam Barve Slap Viral Video: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर और रामटेक के सांसद श्याम बर्वे का बस के अंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इस वीडियो में सांसद श्याम बर्वे महिला सांसद प्रतिभा धानोरकर के गाल पर हल्के से थप्पड़ मारते है, जिसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

क्या है कांग्रेस सांसद के बस वाले वायरल वीडियो की सच्चाई?

वायरल वीडियो पर अब खुद कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने चुप्पी तोड़ी है और अटकलों पर पूरी तरह विराम लगाने की कोशिश की है। धानोरकर ने कहा कि "श्याम-भाऊ मेरे बड़े भाई की तरह हैं। बस में जो कुछ भी हुआ, वह पूरी तरह से हंसी-मजाक के माहौल में था। मुझे इस बारे में किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है।" उन्होंने भ्रामक खबरें फैलाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बातें करके एक महिला सांसद को बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस सांसदों की बस में हुआ क्या था?

घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि कांग्रेस के सभी सांसद एक बस में सवार होकर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से रामलीला मैदान जा रहे थे। उनके ठीक बगल में सांसद वर्षा गायकवाड़ बैठी थीं और शोभाताई बच्छाव उनके आगे वाली सीट पर थीं। चूंकि श्याम बर्वे नए कपड़े पहनकर आए थे, इसलिए झारखंड और राजस्थान के अन्य सांसदों ने मजाक-मजाक में उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया।

इसके जवाब में वर्षा गायकवाड़ ने उनकी उम्र को लेकर उन्हें छेड़ दिया, जिस पर श्याम बर्वे ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरा बेटा 20-22 साल का है; मैं अभी 30 साल का भी नहीं हुआ हूं और मुझे अभी शादी करनी है। इसी हंसी-मजाक और मस्ती भरे माहौल के बीच उन्होंने प्रतिभा धानोरकर के गाल को हल्का सा छू लिया। धानोरकर ने यह भी बताया कि ऐसा ही मजाकिया बर्ताव वर्षा गायकवाड़ के साथ भी किया गया था।

Pratibha Dhanorkar Clarification On Shyam Barve Slap Viral Video
रोहित पवार का बड़ा आरोप, सुनेत्रा और पार्थ पवार को पार्टी में साइडलाइन करने की हो रही साजिश

गुमनाम ईमेल से कांग्रेस आलाकमान तक पहुंची शिकायत

इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए, जिनसे पता चला कि नागपुर कांग्रेस वर्कर नाम की एक अज्ञात ईमेल आईडी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और के. सी. वेणुगोपाल को इस घटना की शिकायत भेजी गई थी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस शिकायत में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

प्रतिभा धानोरकर बोलीं- बदनाम करने की कोशिश की जा रही

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह अज्ञात है। बिना किसी आधिकारिक शिकायत या पुख्ता शिकायतकर्ता के नाम के इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाना गलत है। धानोरकर ने आशंका जताई कि इस फर्जी शिकायत के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जो श्याम बर्वे, वर्षा गायकवाड़ या उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा हो।

Pratibha Dhanorkar Clarification On Shyam Barve Slap Viral Video
महाराष्ट्र के तीन जिला सहकारी बैंकों के नतीजे घोषित: सातारा में भाजपा आगे, सांगली-अहिल्यानगर में कड़ा मुकाबला

सभी सांसदों के बीच आत्मीय रिश्ते: प्रतिभा धानोरकर

प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि सभी सांसद एक ही इलाके में रहते हैं, साथ खाना खाते हैं और उनके बीच परिवार जैसे करीबी व आत्मीय रिश्ते हैं। उन्होंने मीडिया और लोगों से इस छोटी सी बात को गलत तरीके से पेश न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि देश और दिल्ली में चल रहे बड़े विरोध-प्रदर्शन जैसे गंभीर और अहम मुद्दों को छोड़कर इस तरह की मामूली बातों को तूल क्यों दिया जा रहा है।