पूर्व BJP पार्षद अभिमन्यु गायकवाड़ पर प्लंबर से मारपीट का आरोप, ठाणे के कोलसेवाड़ी पुलिस कर रही मामले की जांच

BJP Corporator Assault Plumber Case: कल्याण के तिसगांव में बकाया भुगतान मांगने पहुंचे प्लंबर ने पूर्व BJP पार्षद अभिमन्यु गायकवाड़ पर मारपीट का आरोप लगाया है। गायकवाड़ ने आरोपों को खारिज किया है।
Kalyan Plumber Assault Allegation Against Former BJP Corporator Abhimanyu Gaikwad
BJP पार्षद अभिमन्यु गायकवाड़ व घायल प्लंबरKalyan Plumber Assault Allegation Against Former BJP Corporator Abhimanyu Gaikwad
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्लंबर भगवान म्हात्रे तिसगांव की एक बिलडिंग में किए काम का बकाया मांगने पहुंचे थे।

  • म्हात्रे का आरोप है कि विधायक कार्यालय में उनके साथ मारपीट की गई।

  • अभिमन्यु गायकवाड़ ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।

  • घटना का CCTV फुटेज भी मौजूद होने की बात कही गई है।

Assault Allegation Against Former BJP Corporator: ठाणे जिले के कल्याण पूर्व के तिसगांव इलाके के BJP के पूर्व पार्षद अभिमन्यु गायकवाड़ पर एक प्लंबर के साथ बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगा है। प्लंबर तिसगांव की एक इमारत में किए गए काम के पैसे मांगने गया था। कई महीनों से अपने पैसे न मिलने और दिवाली का त्योहार करीब आने के कारण, प्लंबर ने अपने बकाया भुगतान की मांग की थी।

बकाया पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप

प्लंबर भगवान म्हात्रे का आरोप है कि कई महीनों से बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण वह पैसे मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई। म्हात्रे का दावा है कि यह घटना एक विधायक के कार्यालय में हुई, जहां उन्होंने अपने काम का बकाया भुगतान मांगा था। उनका कहना है कि दिवाली त्योहार नजदीक होने के कारण उन्हें पैसों की जरूरत थी। हालांकि, इस मामले में पूर्व पार्षद अभिमन्यु गायकवाड़ ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है।

Kalyan Plumber Assault Allegation Against Former BJP Corporator Abhimanyu Gaikwad
छत्रपति संभाजीनगर में कब बनेगा आयुष अस्पताल? केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जमीन का प्रस्ताव

उनका कहना है कि पहले प्लंबर ने गाली-गलौज की और फिर हाथापाई शुरू हुई। मामले की जांच कोलसेवाड़ी पुलिस कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अभिमन्यु गायकवाड़ ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि प्लंबर भगवान म्हात्रे ने ही पहले गाली-गलौज और हाथापाई शुरू की थी, और उन्होंने (गायकवाड़ ने) प्लंबर के साथ कोई मारपीट नहीं की।

CCTV फुटेज से जांच में मिल सकती है मदद

कोलसेवाड़ी पुलिस ने प्लंबर भगवान म्हात्रे की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस इस फुटेज की जांच कर घटना के समय की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि कर सकती है।

Kalyan Plumber Assault Allegation Against Former BJP Corporator Abhimanyu Gaikwad
मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त किसानों की दिवाली पर आदित्य ठाकरे का सवाल, 5 हजार रुपये में कैसे मनेगा त्योहार?

फुटेज से यह स्पष्ट होने में मदद मिल सकती है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ और मौके पर क्या हुआ था। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर है। देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और उनके आधार पर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।