-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Heaps Of Garbage Everywhere In Bhiwandi Contractors Are Not Picking Up Garbage Since So Many Days
भिवंडी में जगह-जगह कचरे का अंबार, इतने दिन से कचरा नहीं उठा रहे ठेकेदार
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

File Photo
भिवंडी: भिवंडी शहर में करीब सप्ताह भर से कचरा ढुलाई ठेकेदारों (Contractors) द्वारा शहर स्थित तय जगहों से कचरा नहीं उठाए जाने की वजह से समूचे शहर में कचरे (Garbage) का अंबार जमा हो गया है। कचरे की उठती बदबू की वजह से लोगों को सड़क से मुंह पर रुमाल रखकर जाने की मजबूरी हो गई है। शहर के नागरिकों की बार-बार शिकायत के बाद भी भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन (Bhiwandi Municipal Administration) ठेकेदारों पर कोई सख्त कार्रवाई करने में असफल साबित हो रहा है।
गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपए प्रतिमाह में शहर के सभी तय जगहों से कचरा उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने के लिए आरएंडबी इंफ्रा लिमिटेड (बोरीवली)को ठेका दिया गया है। कचरा ठेकेदार को महानगरपालिका ने घंटा गाड़ी सहित तमाम आवश्यक संसाधन संसाधन भी मुहैया कराया है। महानगरपालिका सफाई कर्मियों द्वारा शहर स्थित समूचे क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक कचरे की सफाई कर कचरे के ढेर को कचरा कुंडी और तय जगहों पर इकट्ठा किया जाता है।कचरा सफाई होने के बाद कचरा ढुलाई ठेकेदार की गाड़ियों द्वारा कचरा को उठाकर रामनगर, शांति नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है।
ठेकेदार कर रहा लापरवाही
कचरा ढुलाई ठेकेदार द्वारा कार्य में हमेशा लापरवाही की जा रही है। शहर से कचरा नहीं उठाने की वजह से शहर में संक्रामक बीमारियों का प्रादुर्भाव होना शुरू हो गया है। कचरे की दुर्गंध की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। शहर के नागरिकों की बार-बार शिकायत के बावजूद महानगरपालिका प्रशासन कचरा ढुलाई ठेकेदार पर कोई कार्रवाई करने में परहेज करता दिखाई पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Exclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
असली ठेकेदार की जगह पूर्व जनप्रतिनिधि कर रहे कचरा ढुलाई का कार्य
लोगों का आरोप है कि भिवंडी महानगरपालिका में कचरा ढुलाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार का सिर्फ नाम भर है। कचरा ढुलाई ठेकेदार ने ठेका लेकर शहर के सभी रसूखदार पूर्व जनप्रतिनिधियों को ढुलाई कार्य सौंप दिया है। करीब आधा दर्जन पूर्व जनप्रतिनिधि कचरा ढुलाई के ठेकेदार हैं। पूर्व जनप्रतिनिधि अर्थात कचरा ढुलाई ठेकेदार महानगरपालिका अधिकारियों से मिलीभगत कर ढुलाई कार्य नहीं अंजाम देते हुए ही बोगस बिल बनाकर भुगतान प्राप्त करने में लगे रहते हैं। कचरा ढुलाई नकली ठेकेदारों की वजह से शहर में चारों ओर कचरे का अंबार जमा हैं। कचरा गंदगी भिवंडी महानगरपालिका के माथे का कलंक बन गई है।
बिल भुगतान नहीं होने से भी कचरा ढुलाई नहीं
महानगरपालिका आरोग्य विभाग के सूत्रों की मानें तो कचरा ढुलाई ठेकेदार को मार्च से करीब तीन माह का बिल भुगतान नहीं किया गया हैं। बिल भुगतान न मिलने के कारण ही कचरा ठेकेदार शहर से कचरा नहीं उठा रहे हैं।
आरोग्य उपायुक्त ने ठेकेदार को दिया नोटिस
महानगरपालिका उपायुक्त (आरोग्य) दीपक झिंझाड़ ने बताया कि कचरा ढुलाई ठेकेदार की कई शिकायतें महानगरपालिका प्रशासन के समक्ष आई हैं। कचरा ढुलाई में लापरवलाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बार-बार शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कचरा ढुलाई ठेकेदार कंपनी के प्रकल्प व्यवस्थापक को चेतावनी नोटिस दी गई है। कचरा ढुलाई कार्य ठीक से अंजाम नहीं देने पर टेंडर की शर्तों के अनुरूप सख्त कार्रवाई होगी।
Heaps of garbage everywhere in bhiwandi contractors are not picking up garbage since so many days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Jul 09, 2026 | 01:13 PMExclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 01:13 PMओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
Jul 09, 2026 | 01:11 PMकौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
Jul 09, 2026 | 01:08 PMAlliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
Jul 09, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सख्त, सरकारी आश्वासनों पर श्वेत पत्र, मंत्रियों को चेतावनी
Jul 09, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM










