- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Hapus Entry In The Markets Of Thane Know How Much It Is Being Sold For
ठाणे के बाजारों में हापुस की एंट्री, जानें कितने रुपए में बिक रहा है एक दर्जन आम
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे: हापुस आम (Hapus Mango) का नाम सुनते ही आम प्रेमियों के मुंह में पानी आ जाता है। गर्मियों में नागरिकों को हापुस आम का इंतजार बेसब्री होता है। हालांकि होली (Holi)के दौरान ठाणे (Thane) के बाजारों में हापुस आम की एंट्री (Entry) हो चुकी है और अब गुड़ी पाड़वा भी खत्म हो गया है और ग्राहक पलकें बिछाएं बैठे थे कि फलों के राजा का दाम कम होगा और वे इसे चख सकेंगे, लेकिन आवक कम होने के कारण आम की कीमत (Mango Price) 1200 से 2,000 रुपए दर्जन तक है। वहीं फल विक्रेताओं की मानें तो पिछले दो वर्षों से कोरोना (Corona) के कारण आम बिक्री पर ग्रहण लगा हुआ था और इस साल आम के व्यवसाय की सफलता मिलेगी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता नजर नहीं आ रहा है।
गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में हापुस आम की एंट्री बाजारों में हो जाती है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण आम की बिक्री अच्छी तरह से नहीं हो पाई है। इस वर्ष कोरोना लगभग कम हो चुका है। आम प्रेमियों को जिस हापुस आम का इंतजार था उस हापुस की एंट्री बाजारों में हो चुकी है। फिलहाल आवक कम होने के कारण आम 800 से 1800 रुपए और 2,000 रुपए प्रति दर्जन बिक रहा है। रत्नागिरी हापुस और देवगढ़ हापुस आम बाजारों में आ चुके है ,लेकिन ठाणेकर देवगढ़ हापुस अधिक नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में शिवसेना-भाजपा टकराव तेज: उपमहापौर कृष्णा पाटिल की खुली चुनौती, कहा- इस्तीफा देकर फिर लड़ें चुनाव
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
ठाणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी, जिलाधिकारी ने खतरनाक पुलों व इमारतों के ऑडिट के दिए निर्देश
इस वर्ष उचित बिक्री की उम्मीद
ठाणे के आम विक्रेता राय साहेब रामदुलार पटेल ने बताया कि दो वर्षों से कोरोना के कारण आम विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ है। इस वर्ष उचित बिक्री की उम्मीद है क्योंकि कोरोना अब कम हो गया है और बाजार भी खुल चुके हैं। वहीं आम विक्रेता ने चिंता जताई है कि कोंकण में दो बार बरसात हो चुकी है। इससे आम की फसल को नुकसान हो सकता है।
कीमत कम होने का इंतजार
फिलहाल आवक कम होने के कारण आम की कीमत बहुत ही ज्यादा है। वर्तमान में 800 रुपए से लेकर 2,000 रुपए दर्जन हापुस आम की बिक्री हो रही है। जिनके पास अधिक पैसे है वे ही फिलहाल हापुस आम की खरीदी करते नजर आ रहे हैं। वहीं जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं वे लोग आम की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे है।
इन बाजारों में हापुस
ठाणे स्थित जांभली नाका, गांवदेवी मार्केट, गोखले रोड़, विष्णु नगर, राम मारुति रोड़ जैसी जगहों पर आम के स्टॉल देखने को मिल रहे हैं।
Hapus entry in the markets of thane know how much it is being sold for
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














