भिवंडी में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, मंत्री गिरीश महाजन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी के नारपोली में इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत और 3 घायल। घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री गिरीश महाजन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
girish mahajan orders on bhiwandi building collapse 9 dead minister
भिवंडी के घटनास्थल पर गिरीश महाजन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Girish Mahajan Orders On Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी के नारपोली स्थित बालाजी नगर, गंगाराम वाड़ी में गुरुवार देर रात गिरी कोहिनूर अपार्टमेंट हादसे की कड़ी जांच होगी। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यह जानकारी राज्य के जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन ने दी। शुक्रवार को घटनास्थल पर पंहुचे मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि भिवंडी सहित पूरे जिले में खतरनाक इमारतों का सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

विधायक निरंजन डावखरे, स्थानीय विधायक महेश चौगुले, भिवंडी महापौर नारायण चौधरी, जिलाधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल,पुलिस आयुक्त आशुतोष दुम्बरे ,प्रांत अधिकारी अमित सानप, अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके और तहसीलदार अभिजीत खोले घटनास्थल पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने मलबा हटाने के काम और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं डीसीएम एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने भिवंडी इमारत दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हताहत लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

9 मौतें, 3 घायल

NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने रातभर चलाए गए रेस्क्यू में अब तक 9 शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है। शमीम शेख -32 वर्ष, रणजीत सिंह - 45 वर्ष, राधेश्याम, मिराज रसूल शेख - 34 वर्ष, संतोष कुमार पांडे - 42 वर्ष,शमीम अंसारी - 30 वर्ष, राकेश पासवान, मुकेश पासवान और अशोक पासवान, इस हादसे में 3 लोग घायलहुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम अभय कुमार - 24 वर्ष,दीपक कुमार यादव - 25 वर्ष, संगीता प्रजापती - 36 वर्ष।

पहले से थी खतरनाक घोषित

भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका ने इस इमारत को पहले ही 'सी-कैटेगरी' खतरनाक घोषित किया था। रात 11 बजे के आसपास मरम्मत के दौरान इमारत का हिस्सा ढह गया। आशंका है कि मरम्मत के दौरान पिलर तोड़े जाने से संरचना कमजोर हो गई।

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इस हादसे की निष्पक्ष और कड़ी जांच की जाएगी। जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवारों को सरकार हर संभव मदद देगी।

रेस्क्यू और राहत कार्य जारी

मलबा हटाने के लिए जेसीबी और पोक्लेन मशीनें लगाई गई हैं। घटनास्थल पर 2 एंबुलेंस तैनात हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाने की घोषणा की है। भिवंडी-निजामपुर मनपा को सभी खतरनाक इमारतों का तुरंत सर्वे कर उन्हें खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com