ठाणे में दर्दनाक हादसा: घोड़बंदर रोड पर ऑटो पर पलटा केमिकल टैंकर, 2 की मौत; कांदिवली में बावड़ी में डूबा मासूम
Thane Road Accident: ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक केमिकल टैंकर ऑटो रिक्शा पर पलट गया, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। उधर, कांदिवली में बावड़ी में नहाने गया 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया।
- Written By: रूपम सिंह
ऑटो पलटा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Kasarvadavali Police Thane: ठाणे के घोड़बंदर रोड पर आनंद नगर इलाके में डी-मार्ट मॉल के पास एक केमिकल टैंकर बगल से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। कासारवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना को लेकर काफी नाराजगी भी जतायी। बताया गया कि बुधवार को दोपहर करीब 12.45 बजे केमिकल टैंकर ठाणे से घोड़बंदर की ओर जा रहा था।
कलवा में रहता था चालक
दुर्घटना की वजह से ऑटो रिक्शा ड्राइवर दशरथ पवार एवं एक यात्री मोहम्मद अमीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ऑटो रिक्शा ड्राइवर दशरथ पवार कलवा के भीमनगर इलाके में रहता था। मृत यात्री मोहम्मद अमीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला अंतर्गत सरालगंज का निवासी बताया गया है। घायल की पहचान अमजीत नूर अली अन्सारी के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक! भारी बारिश के बीच हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में 4 बार आया भूकंप
नागपुर में हाई रिटर्न का लालच पड़ा भारी, नंदनवन में निवेश घोटाला, भरोसा जीतकर व्यवसायी से 30.09 लाख ऐंठे
महाराष्ट्र में कमर्शियल चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 16 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
पिंपरी-चिंचवड़: मोशी हादसे में पहली मौत, कचरे के ढेर में फंसे 23 लोगों में से 9 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बावड़ी में नहाने गया युवक डूबा
कांदिवली पश्चिम के कपोल हाईस्कूल के पास स्थित सागवाड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खुली बावड़ी में नहाने गए 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीत संदीप गनवे के रूप में हुई है, जो हेरिटेज पैराडाइज, साईं नगर का निवासी था।
जानकारी के अनुसार प्रीत अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बावड़ी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की और और लेकर आगे की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बावड़ी काफी गहरी है, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में कमर्शियल चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 16 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित बावड़ी काफी गहरी है, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसी खुली और खतरनाक जगहों पर सुरक्षा घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड और निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
