Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में हाई रिटर्न का लालच पड़ा भारी, नंदनवन में निवेश घोटाला, भरोसा जीतकर व्यवसायी से 30.09 लाख ऐंठे

Nagpur Investment Scam: नागपुर के नंदनवन क्षेत्र में 10% मासिक मुनाफे का लालच देकर एक निर्माण व्यवसायी से 30.09 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 09, 2026 | 11:47 AM

नागपुर, निवेश ठगी,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Investment Scam 10 Percent Return Fraud: नागपुर जिले के नंदनवन थाना क्षेत्र में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक निर्माण व्यवसायी से 30.09 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया। क्रिकेट खेलने के दौरान हुई पहचान का फायदा उठाकर आरोपियों ने पहले भरोसा जीता और फिर निवेश के नाम पर लाखों रुपये लेकर रकम हड़प ली।

10% मुनाफे का झांसा देकर बिल्डर से 30 लाख की ठगी

आरोपियों में आयुष चतुर्वेदी, विजय प्रकाश चतुर्वेदी, कुसुम विजय चतुर्वेदी, अंशद विजय चतुर्वेदी और विनीत चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पवन शेषराव येडे (34) निर्माण व्यवसाय से जुड़े हैं।

वर्ष 2023 में क्रिकेट खेलने के दौरान उनकी मुलाकात आयुष से हुई थी। बातचीत के दौरान आयुष और उसके पिता विजय चतुर्वेदी ने खुद को प्रॉपर्टी, स्टॉक मार्केट और अन्य निवेश कारोबार से जुड़ा बताते हुए निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक रिटर्न का भरोसा दिलाया।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में कमर्शियल चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 16 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा

पिंपरी-चिंचवड़: मोशी हादसे में पहली मौत, कचरे के ढेर में फंसे 23 लोगों में से 9 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

पुणे: डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामला; शिवसेना के नगरसेवक समेत 4 गिरफ्तार, विधानसभा तक गूंजा मुद्दा

50 लाख लिये, 10 लाख देकर जीता भरोसा

  • शिकायत के मुताबिक, 29 नवंबर 2023 को आयुष, विजय, कुसुम, अंशद और विनीत ने निवेश के नाम पर कुल 50 लाख रुपये लिए। शुरुआत में आरोपियों ने कुछ रकम और मुनाफा लौटाया।
  • विनीत द्वारा दिया गया 10 लाख रुपये का चेक भी क्लियर हो गया जिससे शिकायतकर्ता का भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद 12 जनवरी 2024 से आरोपियों ने रिटर्न देना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें:-नागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

  • जांच में सामने आया कि पवन को 19.91 लाख रुपये ही वापस मिले, जबकि 30.09 लाख रुपये अब तक नहीं लौटाए गए। अपने साथ हुई निवेश धोखाधड़ी समझ आते ही उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Investment scam 10 percent return fraud builder nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 11:47 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Online Scam
  • Stock Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.