भाजपा नेता संतोष शेट्टी के कार्यालय उद्घाटन में बोले गणेश नाईक, भिवंडी को विकास के हर अवसर का लाभ दिलाएंगे
Ganesh Naik Bhiwandi Development: भिवंडी में भाजपा नेता संतोष शेट्टी के कार्यालय उद्घाटन समारोह में वन मंत्री गणेश नाईक ने शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
- Written By: अपूर्वा नायक
गणेश नाईक (pic credit; social media)
Ganesh Naik Bhiwandi Development News: भले ही मैं पालघर जिले का पालक मंत्री हूं, लेकिन मैं ठाणे जिले का भी संपर्क मंत्री हूं, इसलिए मैं भिवंडी शहर पर नजर रखूंगा और इसके सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। उक्त उद्गार वन मंत्री गणेश नाईक ने भाजपा गुट नेता संतोष शेट्टी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किया।
उक्त मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, विधायक एड माधवी नाईक, विधायक महेश चौघुले, महापौर नारायण चौधरी, भाजपा शहराध्यक्ष रवि सावंत, प्रभाग समिति 3 सभापति राजिता मोहन कोंडा, प्रभाग समिति 5 सभापति एड। वैभव भोईर, पार्षद सुमित पाटिल, राजेश शेट्टी, परेश चौघुले, गीता विठोबा नाईक, रोमा नीलेश अलशी और बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।
मोदी और फडणवीस के नेतृत्व में देश की तरक्की
वन मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। भले ही में जिले का पालक मंत्री नहीं हूँ, लेकिन मैं संपर्क मंत्री हूं, इसलिए मैं खुद भिवंडी शहर के विकास पर ध्यान दूंगा, स्कूलों में टीचरों की कमी और शहर की समस्याओं को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मीटिंग करूंगा और शहर को न्याय दिलाने की कोशिश करूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
प्रवेश प्रक्रिया के बीच प्रमाणपत्रों के लिए बढ़ी भागदौड़, सेतु केंद्रों पर लंबी कतारें
छत्रपति संभाजीनगर-जालना विधान परिषद चुनाव में 98.90% मतदान, 22 जून को होगा फैसला
चंद्रपुर में अनधिकृत कपास बीज विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये का बीज स्टॉक जब्त
ये भी पढ़ें :- ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर चंद्रकांत खैरे का बड़ा दावा, 600 करोड़ रुपये की जिम्मेदारी ठेकेदार को सौंपे जाने का आरोप
कपिल पाटिल ने कसा विरोधियों पर तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि, भिवंडी शहर मैं कंक्रीट रोड का नेटवर्क सीएम देवेंद्र फडणवीस के जरिए मिला है। शहर में मेट्रो और 200 बेड के हॉस्पिटल समेत हर डेवलपमेंट के काम के लिए महायुति के जरिए करोड़ों रुपये मंजूर किए गए है।
उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि, अब बहुत से लोग वहां जाकर खिंचवाते हैं, लेकिन कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि ये काम हमने बीजेपी के जरिए किए हैं। भिवंडी शहर संतोष शेट्टी को एक भरोसेमंद चेहरे के तौर पर जानता है, माधवी नाईक ने भरोसा जताया कि इस ऑफिस के जरिए शहर के लोगों की जरूर सेवा होगी।
