Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डोंबिवली में बुजुर्ग से 30 लाख की धोखाधड़ी, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

  • By अशोक वर्मा
Updated On: Jul 04, 2023 | 09:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण: अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग से 30 लाख की धोखाधड़ी (Fraud) किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बुजुर्ग की शिकायत पर डोंबिवली (Dombivali) की रामनगर पुलिस (Ramnagar Police) ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, डोंबिवली पूर्व आनंद दीप बिल्डिंग में रहने वाले रिटायर रमेश युवाप्पा शेट्टी ने इस संबंध में रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि सुधाकर शेट्टी जनवरी 2019 में अपने दो साथियों संतोष शिवा देवाडीगा और सूरज शिवा देवाडीगा के साथ उसके घर आया। उसने कहा कि ये दोनों उल्हासनगर और नवी मुंबई वाशी रेलवे स्टेशन के बाहर कैंटीन चलाते हैं। इनको वाशी के सेक्टर 30 में वृंदावन होटल में पार्टनरशिप मिल गई है। इसके लिए इनको 20 लाख रुपए चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘हमारे कुछ सपने थे… जो अब टूट चुके हैं’, एअर इंडिया की क्रू मेंबर रोशनी को परिवार ने दी अंतिम विदाई, गमगीन हुआ माहौल

डोंबिवली में बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 महिला सहित 6 नागरिकों को किया गिरफ्तार

लोकल ट्रेन में भीड़ ने लेली आयुष की जिंदगी, यात्री संघ की मांग – रेलवे उठाए उचित कदम

60 हजार हर माह देने का किया वादा

यदि आप 20 लाख रुपए देंगे तो इसके बदले में आपको प्रत्येक महीने 60 हजार रुपए मिलेगा और आपकी मूल धनराशि भी 2024 तक वापस मिल जाएगी। इन ठगों के झांसे में आकर वृद्ध ने इनको 20 लाख रुपए दे दिया। इसके बाद ठगों ने होटल में सामान भरने के नाम पर 10 लाख रुपए और ले लिए। इसके बाद पैसा मांगने पर आरोपी आनाकानी करने लगे। ठगे जाने का अहसास होने पर आखिरकार बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की। रमेश शेट्टी की शिकायत पर डोंबिवली रामनगर पुलिस ने सुधाकर शेट्टी, संतोष देवाडीगा और सूरज देवाडिगा के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Fraud of 30 lakhs from elderly in dombivali case registered against three people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2023 | 09:53 PM

Topics:  

  • Dombivli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.