Dombivli Crime News: डोंबिवली में तीन रिक्शा चालकों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बेहद गंभीर और आक्रोशजनक घटना सामने आई है। यह घटना खंबालपाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
पीड़ित महिला कल्याण में एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करती है। घटना सामने आने के बाद डोंबिवली और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कानूनव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तिलक नगर पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक चेतन चौहान, हेमंत चौहान और उमेश वर्मा को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता मूल रूप से सोलापुर की रहने वाली है और डोंबिवली में नौकरी करती है। उसकी पहचान के रिक्शा चालक दोस्तों ने उसे पार्टी के बहाने खंबालपाड़ा स्थित एक फ्लैट में बुलाया।
पार्टी के बाद आरोप है कि तीनों ने बारीबारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच तिलक नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।