Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane: सोशल मीडिया ‘स्टार’ पुलिस की गिरफ्त में, तीन महिलाओं से 92 लाख की ठगी का खुलासा

Thane Crime News: इंस्टाग्राम पर अमीर जीवनशैली का दिखावा कर तीन महिलाओं से 92 लाख रुपये और सोना ठगने वाले शैलेश रामुगडे को डोंबिवली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 17, 2025 | 01:24 PM

शेलैश रामगुडे (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News In Hindi: खुद को धनाढ्य होने का दिखावा कर तीन युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने एवं उनसे 92 लाख रुपये की नगदी एवं सोने की ठगी के आरोप में डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस ने सोशल मीडिया ‘स्टार’ शैलेश रामुगडे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रामुगडे के पास से 39 तोला सोना, एक बीएमडब्ल्यू कार और चार महंगे मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी शैलेश रामुगडे रौल बनाता था। वह खुद को बहुत अधिक पैसे वाला साबित करने का प्रयास कर इन्स्टाग्राम के जरिये युवतियों से दोस्ती करता था।

उनका विश्वास अर्जित करता था एवं विवाह का लालच देकर ठगी करता था। शिकायत के बाद विष्णुनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया या जानकारी डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे ने शनिवार को पत्रकारों को दी।

सम्बंधित ख़बरें

VFX Film Nagpur: नागपुर में बनी मूवी ‘नर मशीना’, हॉलीवुड स्टाइल की साइंस-फिक्शन फिल्म

स्टेशन पर टिकट काउंटरों की कमी, यात्री हो रहे परेशान, सीनियर DCM से शिकायत, संख्या बढ़ाने की मांग

500 वर्ग फुट तक के घर होंगे कर मुक्त, भाजपा के घोषणा पत्र में नागपुर को देश की नंबर वन सिटी बनाने का संकल्प

Nagpur News: रंजिश में पड़ोसी की हत्या, दो बेटे घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिखावटी जीवनशैली से करता था प्रभावित

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस थाने की एक टीम ने दिवा स्थित मुंबादेवो कॉलोनी रोड से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रामगडे अपनी दिखावटी जीवनशैली और सोशल मीडिया पर मौजूदगी का इस्तेमाल करता था।

वह बीएमडब्ल्यू कार के साथ अमीर जीवनशैली का दिखावा करता था। हेमाडे ने बताया, “वह युवतियों से दोस्ती करता और उनका विश्वास जीतता था। वह अक्सर उन्हें शादी का झांसा देता था। एक बार जब महिलाएं जाल में फंस जाती थीं, तो वह उनसे तरह-तरह के बहाने से पैसे और सोने के गहने ऐंठ लेता था और फिर उनसे संपर्क तोड़ देता था।

1 महिला से 51 लाख नकद, 41 लाख का गहना ऐंठा

एसीपी ने बताया कि डोंबिवली की एक महिला ने 5 नवंबर को विष्णुनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया, महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे 51 लाख रुपये नकद और 41 लाख रुपये मूल्य का सोना ठग लिया जांच से पता बला है कि उसने इस तरह से कम से कम 3 महिलाओं को ठगा है।

ये भी पढ़ें :- Thane: ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य में ठाणे की बड़ी भूमिका, उद्योगों की समस्याओं पर फोकस

एक पीड़िता ने 43 लाख रुपये और दूसरी ने 29 लाख रुपये गंवाए, इसी तरह की एक शिकायत पहले भी विष्णुनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उसके पास से 12।15 लाख रुपये मूल्य का 39 तौला सोना, एक बीएमडब्ल्यू कार और चार महंगे मोबाइल फोन जब्त किए गए, हेमाडे ने बताया कि रामुगडे के खिलाफ कपूरबावड़ी पुलिस थाने में वित्तीय धोखाधड़ी के भी मामले दर्ज है।

Dombivli social media fraud shailesh ramugade arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 12:08 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.