Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डोंबिवली में दृश्यम स्टाइल मर्डर: प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर शव बाथरूम में छिपाया

Dombivli Murder Case: डोंबिवली की नीलकंठ सोसायटी में महिला ने प्रेमी हामिदुल्ला की हत्या कर शव बोरी में भरकर बाथरूम में छिपाया। मकान मालिक को वॉइस मैसेज भेजकर आरोपी महिला कोलकाता फरार।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 12:25 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dombivli Murder Case Drishyam Style Crime: मुंबई में डोंबिवली के मानपाड़ा थाना स्थित मलंग रोड की नीलकंठ सोसायटी में फिल्म दृश्यम की स्टाइल में हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर शव को बोरी में भरकर बाथरूम में छिपा दिया। फिर कोलकाता फरार हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने मकान मालिक को वाइस मैसेज भेजकर हत्या की जानकारी दी और शव का निपटारा करने का अनुरोध किया।

नीलकंठ सोसायटी के फ्लैट नंबर 104 से पिछले करीब ढाई महीने से लगातार पानी बहकर कॉरिडोर में आने की शिकायत सोसायटी के निवासियों ने मकान मालिक अजय पाटिल से की थी। इसके बाद उन्होंने किरायेदारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिससे उनका संदेह गहरा गया। इसी दौरान मकान मालिक को आरोपी महिला का एक वाइस मैसेज मिला। उसमें महिला ने अपने प्रेमी की हत्या करने और शव के बाथरूम में पड़े होने की बात कही।

प्रेमिका कोलकाता फरार

मकान मालिक ने तत्काल मानपाड़ा पुलिस थाने पहुंचकर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोलकर जांच की। बाथरूम में बोरी के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने की पुष्टि हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश

मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग

25 से 30 मिनट में दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर! आकार ले रहा 6 लेन का सिंग्नल फ्री एलिवेटेड रोड

पूरी तरह मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे, जंतर-मंतर पहुंचकर करेंगे आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन

पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद खून के निशान और अन्य सबूत मिटाने के लिए बाथरूम का नल लगातार चालू रखा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी महिला कोलकाता भाग गई है। हसीबा नाम की महिला पर अपने प्रेमी हामिदुल्ला इस्लाम की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: – मुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले की सख्ती से आम जनता बेहाल: विदेश जाने वाले छात्र परेशान, BMC में हंगामा

धारदार हथियार से कई वार करने की पुष्टि

  • प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद खून के निशान और अन्य सबूत मिटाने के लिए बाथरूम का नल लगातार चालू रखा गया था।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी महिला कोलकाता भाग गई है।
  • उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
  • मानपाड़ा पुलिस प्रेम संबंध, निजी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस दिल दहला देने वाली वारदात से डोंबिवली और कल्याण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Dombivli drishyam style murder manpada police woman kills lover body in bathroom

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 11:59 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Dombivli
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.