- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Dombivli Cheap House Fraud Two Accused Arrested
रक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध निर्माण कर लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार
Dombivli Cheap House Fraud News: 200 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

डोंबिवली आवास धोखाधड़ी मामला (सौ. सोशल मीडिया )
Dombivli Cheap House Fraud Update: सस्ते घर का सपना दिखाकर मध्यमवर्गीय परिवारों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने रक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध निर्माण कर करीब 200 से ज्यादा लोगों को घर देने का झांसा दिया।
इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, खोणी धामटण इलाके में ‘साई माऊली कंस्ट्रक्शन’ के नाम से मनोज धुमाल और सचिन सुर्वे ने यह पूरा खेल रचा था। दोनों आरोपियों ने रक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध रूप से तीन कमरों का निर्माण कराया और उसे सैंपल हाउस बताकर लोगों को दिखाया।
कम कीमत की लालच फंसे लोग
कम कीमत में घर मिलने के लालच में आकर करीब 200 से 250 लोगों ने आरोपियों को 2 लाख से 4 लाख रुपये तक दिए। लोगों से करोड़ों रुपये लेने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह पतसंस्था ने निवेशकों को लगाया 10 करोड़ का चूना, झांसा देकर संचालक मंडल फरार
ठाणे के तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम तेज, ‘अमृत 2.0’ योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
Mumbai Gorakhpur Special Train: गर्मियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
शिकायत मिलने पर मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को शक है कि इस पूरे रैकेट में 2 से 3 और लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- ठाणे के तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम तेज, ‘अमृत 2.0’ योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
कागजातों की जांच के बाद ही लें घर
साथ ही आरोपियों के बैंक खातों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन अब सभी की नजर इस बात पर है कि उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल पाएगी या नहीं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जमीन या घर खरीदने से पहले सभी सरकारी मंजूरी और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें तथा सस्ते घर के लालच में आकर किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
Dombivli cheap house fraud two accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध निर्माण कर लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार
May 15, 2026 | 01:15 PMताजपोशी से पहले ही बढ़ी मुश्किलें! वीडी सतीशन के सामने रमेश चेन्निथला की ‘नाराजगी’ बनी सबसे बड़ी दीवार
May 15, 2026 | 01:15 PMमां बनने के बाद क्यों छिन जाता है एक्ट्रेसेस का काम? Rubina Dilaik ने इंडस्ट्री की सोच पर उठाए सवाल
May 15, 2026 | 01:13 PMIPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
May 15, 2026 | 01:13 PMयवतमाल में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह पतसंस्था ने निवेशकों को लगाया 10 करोड़ का चूना, झांसा देकर संचालक मंडल फरार
May 15, 2026 | 01:01 PMMP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर अंतरिम रोक, सरकार और MPPSC से जवाब तलब
May 15, 2026 | 12:54 PMठाणे के तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम तेज, ‘अमृत 2.0’ योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
May 15, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM












