ठाणे मनपा क्षेत्र में जीते पार्षदों के बड़े वादे: डीपी रोड, गार्डन और स्कूल अपग्रेड योजना
Thane Corporators Promises: दिवा के प्रभाग 29 में जीते नगरसेवकों ने बुनियादी सुविधाओं को सुधारने का वादा किया है। पानी, सड़क और स्कूल अपग्रेड जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस किया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane Municipal Corporation (सोर्स- सोशल मीडिया)
Diva Ward 29 Redevelopment Plan: ठाणे मनपा अंतर्गत आने वाले दिवा में शिवसेना-भाजपा में युति होने के कारण प्रभाग क्रमांक 29 में शिवसेना के 2 नगरसेवक बाबाजी पाटिल दूसरी बार व अर्चना निलेश पाटिल पहली बार जहां चुनाव जीतने में सफल हुए, वहीं पहली बार भाजपा से चुनाव लड़ने वाली वेदिका साहिल पाटिल भी मनपा चुनाव में अपना परचम लहराया।
सभी जीते हुए नगरसेवकों ने अपने प्रभाग में अधूरे कार्यों को पूरा करने के साथ बुनियादी सुविधाओं पानी, कचरा, प्रलंबित डीपी रोड को पूरा करने की मांग के साथ गटर, ड्रेनेज लाइन का काम करने का वादा किया।
बच्चों के खेलने के लिए गार्डन बनाने का भी दावा भाजपा की नगरसेविका वेदिका साहिल पाटिल ने की है। वहीं शिवसेना के नगरसेवक बाबाजी पाटिल ने बताया कि प्रभाग के डीपी रोड खोले जाएंगे। इससे हाईवे का ट्रैफिक दूर होगा। पानी की समस्या पर एमआईडीसी से पानी बढ़ाने की मांग के साथ स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में मूसलाधार बारिश बनी आफत, 24वीं मंजिल से गिरा सीमेंट ब्लॉक, ट्रक पलटा, हुए कई हादसे, ट्रैफिक भी ठप
बीमारी में भी काम करते दिखे एकनाथ शिंदे, हाथ में ड्रिप और सामने लैपटॉप, अस्पताल से सामने आई फोटो
Navabharat Nishanebaaz: अच्छे दिन का करो इंतजार, कभी तो आएगी जीवन में बहार
अरब सागर से उठीं तेज हवाओं ने बढ़ाई ठाणे की मुसीबत; रेड अलर्ट के बाद अब ऑरेंज अलर्ट, आज भी स्कूल-कॉलेज बंद
प्रभाग के इन गांवों का होगा विकास
साबेगांव, देसाई गांव, खिडकाली, डायघर गांव, पडले गांव, शील गांव समेत अन्य परिसरों का चहुंमुखी विकास करने का लक्ष्य रखा गया है। शिवसेना नगरसेविका अर्चना निलेश पाटिल ने बताया कि साबे गांव से स्टेशन के लिए सड़क पर होने वाले ट्रैफिक
दिवा स्टेशन के ब्रिज का काम 2018 से लटका
- नगरसेवकों ने कहा कि दिवा स्टेशन के ब्रिज का काम 2018 से लटका हुआ है, जमीन अधिग्रहण कर किसानों को मुआवजा देकर पूरा करने के लिए यथा संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों के लिए प्रभाग में शुलभशौचालय की सुविधा करना, क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- इनका कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं प्रभाग के टीएमसी स्कूल क्रमांक 80 को माध्यमिक स्कूल करने व सेमी इंग्लिश स्कूल शुरू किया जाएगा।
- गटरों व नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़क के किनारे लगने वाली हाथ गाड़ियों से ट्रैफिक जाम हो रहा है। इस तरफ ध्यान दिया जाएगा। बुजुर्गों के लिए छोटे गार्डन व कट्टा शुरू करने पर भी फोकस रहेगा।
दिवा खाबे गाय में गणेश घाट और दशक्रिया विधि करने की जगह नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार मुफ्त करने पर विशेष जोर रहेगा।
– अर्चना निलेश पाटिल, नगरसेविका, शिवसेना
ये भी पढ़ें :- संजय निरुपम का बयान, बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर वैध फेरीवालों को न करें परेशान
शील फाटा, खान कंपाउंड, शिवली नगर, खर्डी रोड में देसाई व पड़ले गांव के आधार पर यहां भी बालासाहेब वंदनीय अस्पताल दवाखाना शुरू किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों को फ्री में उपचार मिलेगा।
– बाबाजी पाटिल, नगरसेवक, शिवसेना
ठाणे से नवभारत लाइव के लिए विनीत तिवारी की रिपोर्ट
