Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navabharat Nishanebaaz: अच्छे दिन का करो इंतजार, कभी तो आएगी जीवन में बहार

Political Commentary Achhe Din Promise: 'अच्छे दिन' के लंबे इंतजार पर आधारित यह व्यंग्य राजनीति, चुनावी वादों और जनता की उम्मीदों पर हल्के-फुल्के अंदाज में कटाक्ष करता है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 06, 2026 | 08:41 AM

(सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Navabharat Nishanebaaz Political Promise Satire India: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज नेताओं ने देश की जनता को वादा किया था कि अच्छे दिन आएंगे। तब से हम लगातार अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं। अब तो लग रहा है कि इंतेहा हो गई इंतजार की, आई न कुछ खबर मेरे यार की।’

हमने कहा, आप वह गीत सुनते रहिए सीखा ना सबक तूने प्यार का, तू जाने क्या मजा इंतजार का! इतना मानकर चलिए कि प्रतीक्षा का फल मीठा होता है। आपकी अच्छे पूरी होगी। क्योंकि सोमवार से रविवार तक 7 दिन ही होते हैं। इसलिए नमो नमो जपते हुए 7 दिन की भागवत कथा सुनिए।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, किसी ने हमें बताया कि हर दिन शुभ या अच्छा होता है। इंसान को पॉजिटिव सोच रखते हुए मन को समझाना चाहिए कि जो हुआ वह अच्छा हुआ, आगे और भी अच्छा होगा। परिचितों का अभिवादन कर गुड डे कहो तो वह भी जवाब में गुड डे कहेंगे। आप चाहें तो गुड डे नामक बिस्किट भी खा सकते हैं।’

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड

Body Positivity: खुद को जैसा हैं वैसा अपनाने का संदेश देती हैं ये 7 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में और शोज

4 जुलाई का इतिहास: पाकिस्तान में सेना ने किया तख्तापलट, जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से हटाया

हमने कहा, यह मत समझिए कि इस देश में लोगों के अच्छे दिन आए ही नहीं। नेताओं को पार्टी बदलने के लिए करोडों रूपये दिए जाते हैं। धर्मस्थल के कर्ताधर्ताओं के पास चढ़ावा रूपी धन की बाढ़ चली आती है। ठेकेदार इंजीनियर साल में 4 बार एक ही सड़क खोदते और बनवाते हैं। इससे उनके अच्छे दिन कायम रहते हैं। परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले कोचिंग क्लास के बॉस के लिए हर इम्तहान अच्छे दिन लाता है।’

यह भी पढ़ें:-कमाई का नहीं दे पाए संतोषजनक हिसाब; नासिक के पूर्व CEO ने 10 साल में बनाई 1000 गुना संपत्ति

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, नेता और उच्चाधिकारी अच्छे दिन का लक्ष्य रखते हुए महामार्ग का मास्टर प्लान बनाते हैं और किसानों की जमीन औने-पौने दाम देकर हथिया लेते हैं। बाद में प्लॉट डालकर वही भूखंड करोड़ों रूपये में बिल्डरों को बेचा जाता है। पुलिस, एक्साइज, पीडब्ल्यूडी, जमीन की रजिस्ट्री करने वाले निबंधक विभाग के लिए हर दिन अच्छा रहता है। चुनाव में नोट के बदले वोट का सौदा करने वालो के लिए भी वह दिन अच्छा रहता है।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Satire achhe din wait political commentary navabharat nishanebaaz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 08:41 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Navabharat Nishanebaaz
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.