Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल्द खुलेगा Central Railway का दीघा रेलवे स्टेशन, 95 फीसदी काम पूरा

  • By Virendra Mishra
Updated On: Feb 15, 2023 | 02:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : सेंट्रल रेलवे (Central Railway) के ट्रांस हार्बर रुट (Trans Harbor Route) के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल ट्रांस हार्बर रूट के ऐरोली और ठाणे रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे दिघा रेलवे स्टेशन (Digha Railway Station) का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसलिए आने वाले महीनों से यात्रियों को अगला स्टेशन दिघा ऐसा सुनने को मिल सकता है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद राजन विचारे ने रेल अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का दौरा किया और कार्यों की समीक्षा की। 

बता दें कि नई मुंबई शहर के ऐरोली, रबाले और घनसोली इलाकों में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय हैं। इसलिए ठाणे और आसपास के शहरों से लाखों नागरिक काम के लिए इस क्षेत्र में आते हैं। इसके अलावा, नई मुंबई में ऐरोली और दीघा के क्षेत्रों में शहरीकरण काफी हद तक बढ़ा है। दो रेलवे स्टेशनों ऐरोली और ठाणे के बीच की दूरी लंबी है और चूंकि इन दोनों स्टेशनों के बीच कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, इसलिए नई मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों को ठाणे रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों का समय और पैसा दोनों खर्च होता है। सबसे ज्यादा परेशानी कलवा, विटावा, दीघा के लोगों को उठानी पड़ रही है। यहां के नागरिक अक्सर रेल की पटरियों पर चलकर ठाणे रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। इस वजह से दुर्घटनाएं भी होती हैं। दुर्घटनाओं से बचने और ठाणे और ऐरोली रेलवे स्टेशनों के बीच भार को कम करने के लिए दीघा रेलवे स्टेशन की मांग स्थानीय सांसद राजन विचारे द्वारा की गई थी। मांगों को ध्यान में रखकर स्टेशन कार्य की शुरुआत 2016 में की गई। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई है और इस स्टेशन का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अगले कुछ दिनों में बाकी का काम पूरा होने के बाद दीघा स्टेशन को सेंट्रल रेलवे को सौंप दिया जाएगा। 

शिवसेना सांसद राजन विचारे ने बताया कि इस परियोजना का भूमिपूजन 10 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। लेकिन कलवा एलिवेटेड रेलवे स्टेशन और रूट के लिए 1080 झोपड़पट्टियों का पुनर्वास करना था। स्थानीय नागरिकों के विरोध के कारण इस स्टेशन का काम बंद कर दिया गया था। दीघा रेलवे स्टेशन के निर्माण में देरी हो रही थी, इसलिए परियोजना को दो चरणों में करने के लिए एमआरवीसी से संपर्क किया गया ताकि स्वीकृत धनराशि केंद्र सरकार को वापस न जाए. दीघा स्टेशन आने वाले महीने में शुरू हो जाएगा। इससे ठाणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का भारी बोझ हल्का होगा। 

ऐसा होगा दीघा रेलवे स्टेशन?

इस स्टेशन में कुल चार प्लेटफॉर्म होंगे। इनकी लंबाई 270 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। स्टेशन तक पहुंचने के लिए एक मेट्रो भी होगी। इसमें छह एस्केलेटर, दो लिफ्ट, दोनों तरफ विशाल पार्किंग स्थल, 6 खिड़कियों वाले दो टिकट बूथ जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

Digha railway station of central railway will open soon 95 percent work completed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2023 | 02:38 PM

Topics:  

  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

2 सहायक आयुक्त तबादले के बाद भी चिपके थे कुर्सी से, प्रहार व राष्ट्र कल्याण ने केबिन को लगाया ताला

2

पनवेल में अनैतिक संबंध का विवाद, बड़े भाई की पत्थर मारकर हत्या

3

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकारी शिक्षकों ने बढ़ाया हाथ, दान किया एक दिन का वेतन

4

मीरा-भाईंदर उत्तन डंपिंग ग्राउंड का कहर, डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत का सिलसिला जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.