Thane में ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन, शहर को हरित और स्वस्थ बनाने का प्रयास
Thane में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया है। ठाणे शहर में 15 हजार पौधों और औषधीय पौधों के साथ शहर को हरित बनाने की दिशा में ठाणे मनपा ने कदम आगे बढ़ाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: ठाणे शहर की पहचान ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में बनाने को लेकर मनपा ने प्रयास शुरू किया है। विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित उद्यान विकसित किए जा रहे हैं।
इनमें से एक, राजमाता जिजाऊ उद्यान यानि ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इसके पहले सेंट्रल पार्क का उद्घाटन किया गया था। जल्द ही। कलवा में नक्षत्र उद्यान विकसित किया जाएगा।
शहर में मानपाड़ा हाईड पार्क के सामने बने उद्यान में विभिन्न 100 से अधिक प्रजातियों के 15 हजार पौधे लगाए गए हैं। जबकि कुछ पेड़ 100 साल पुराने हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे वासियों को आश्वासन दिया है कि प्रत्येक अवधारणा के साथ विकसित किए जा रहे इन उद्यानों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Development: ठाणे को मिलेगा नया अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय और 2 नई तहसील, बावनकुले की बड़ी घोषणा
ठाणे स्टेशन की कैंटीन में टमाटर खाता दिखा चूहा, VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने की सख्त कार्रवाई
मुंबई-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भिवंडी में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर
ठाणे के आनंद आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा, डिप्टी CM शिंदे ने आनंद दिघे को अर्पित की श्रद्धांजलि
मनपा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राजमाता जिजाऊ उद्यान का उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सांसद नरेश म्हस्के, पूर्व विधायक रविंद्र फाटक, पूर्व महापौर हरिश्चंद्र पाटिल, मनपा आयुक्त सौरभ राव, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उद्यान का भ्रमण किया और पेड़ों, औषधीय पौधों और नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि जब हम सड़क मार्ग से उद्यान में प्रवेश करते हैं तो हमें हवा में अंतर स्पष्ट रूप से महसूस होता है।
पार्क में टहलने से बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
यहां के औषधीय पौधों के गुणों के बारे में सुनकर, हमें एहसास होता है कि बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए इस पार्क में टहलना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शिंदे ने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऑक्सीजन पार्क नागरिकों को बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण हम मानसून में बदलाव देख रहे हैं। मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण किसान मुश्किल में हैं। राज्य सरकार ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
बदल रहा ठाणे शहर : शिंदे
उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ठाणे शहर बदल रहा है। मेट्रो का पहला चरण दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। रिंग मेट्री का काम शुरू हो गया है। खुली सड़कों और मेटो परियोजनाओं के कारण शहर विकसित ठाणे, हरित ठाणे के रूप में जाना जाने लगा है। कावेसर, लोकमान्य नगर, नागला बंदर आदि स्थानों पर शहरी वन बनाए गए है। ठाणे में पिछले साल हरित ठाणे अभियान के तहत डेढ़ लाख पेड़ लगाए गए थे।
ये भी पढ़ें :- Kalyan: महिला का 5 लाख का हार कचरे में गया, खोज कर वापस मिला
लक्ष्य से अधिक लगाए गए पौधे
इस साल दो लाख पौधारोपण का लक्ष्य गया था। लेकिन दो लाख 9 हजार पेड़ लगाकर लक्ष्य से आगे निकल गया है, इसलिए ऊपर से देखने पर ठाणे हरा-भरा दिखता है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सुझाव दिया कि मनपा के स्कूलों में प्रत्येक छात्र को दो पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए, साथ ही ठाणे मनपा के उद्यान अधीक्षक केदार पाटिल ने इस पार्क के काम को एक चुनौती के रूप में लिया और उपमुख्यमंत्री शिंदे ने इसे पूरा करने के लिए उनकी विशेष रूप से प्रशसा की।
