

Kalyan News In Hindi: कल्याण पूर्व की रहने वाली एक महिला ने दिवाली के उपलक्ष्य में तिजोरी से निकाल कर लगभग पांच से छह लाख रुपए का सोने का हार पहना।
लेकिन दूसरे दिन सुबह उस महिला की गलती के कारण उसका हार उसके दरवाजे पर कचरा इकट्ठा करने आए एक सफाई कर्मचारी के कचरे के डिब्बे में चला गया।
कुछ समय बाद, जब महिला को पता चला कि घर से उसका सोने का हार कचरे के डिब्बे से से होते के कचरा संग्रह केंद्र में चला गया है। तो वह कचरा संकलन करने वाले कर्मचारियों एवं निजी ठेकेदार के कर्मचारियों से मिन्नतें करने लगी।
मनपा सफाई कर्मचारियों और एक निजी ठेकेदार कथनों के श्रमिकों के प्रयासों से सोने का हार कचोरे स्थित कचरा संग्रह केंद्र से महिला को वापस मिल गया। जिससे उसके चेहरे पर एक बार फिर खुशी लौट आयी।
बताया गया कि कल्याण पूर्व की एक चॉल में रहने वाली महिला ने दिवाली के अवसर पर पहनने के लिए अपने घर की तिजोरी में रखा सोने का हार निकाला था। दिन भर हार पहनने के बाद महिला ने रात में सोने के हार को अपने गले में रखा था।
सुबह कपड़े धोते समय महिला की गलती के कारण सोने का हार घर के कचरे के डिब्बे में गिर गया, घर के कचरे के साथ सोने का हार मनपा के सफाई कर्मचारी से कचरा संग्रह केंद्र में पहुंच गया, महिला ने कल्याण पूर्व वार्ड में सड़क पर कचरा इकट्ठा कर रहे सुमित एल्को कंपनी के कर्मचारियों को तुरंत सूचित किया कि कचरे से एक सोने का हार गायब हो गया है।