ठाणे में मेट्रो, टनल, पॉड टैक्सी से होगा बदलाव, Deputy CM Eknath Shinde ने बताया सुपर सिटी प्लान
ठाणे को सुपर सिटी बनाने के विजन के साथ Deputy CM Eknath Shinde ने मेट्रो, टनल, पॉड टैक्सी और क्लस्टर विकास योजनाओं का खाका पेश किया, कहा- ‘ठाणे पैटर्न’ देशभर में मॉडल बनेगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Deputy CM Eknath Shinde Thane Super City Plan: मुंबई के प्रवेश द्वार पर बसे ठाणे शहर को सुपर सिटी बनाने का प्लान रखते हुए राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज ठाणे का विकास मॉडल पूरे देश में सराहा जा रहा है।
ठाणे में किसी भी सुविधा की कमी नहीं होगी। मेट्रो, टनेल, इंटरनल मेट्रो, वाटर मेट्रो से लेकर पॉड टैक्सी तक की योजनाओं पर काम हो रहा है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे CREDAI MCHI ठाणे यूनिट द्वारा आयोजित 23वें रियल एस्टेट और हाउसिंग फाइनेंस एक्सपो में शामिल होकर विकासकों और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “हमारा एजेंडा सिर्फ़ डेवलपमेंट का है और ‘ठाणे पैटर्न’ देश के लिए एक मॉडल होगा।
ठाणे सुपर सिटी (सौ. सोशल मीडिया )
सम्बंधित ख़बरें
CM फडणवीस का एक फोन कॉल और बदल गया MLC चुनाव का समीकरण, अब्दुल सत्तार के बेटे समीर वापस लेंगे नामांकन
ठाणे में शुरू होगा पहला मनपा CBSE स्कूल, 8 जून से छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं
‘गलती का पछतावा है तो घर लौट आएं…’, संजय राउत का शिंदे गुट को खुला ऑफर, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त!
महायुति में बढ़ी दरार! फडणवीस की बैठक से शिंदे गायब, सीट बंटवारे पर बढ़ी रार, महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
50 लाख से 12 कऱोड़ तक हाउसिंग ऑप्शन
- डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे में 50 लाख से 12 करोड़ तक के अलग-अलग हाउसिंग ऑप्शन मौजूद हैं। यह एक्सपो कई परिवारों का सपना पूरा कर रहा है। यह कहते हुए कि “घर देना एक आशीर्वाद है,” उन्होंने बताया कि SRA और MHADA प्रोजेक्ट्स में घरों की चाबियां सौंपते समय लाभार्थियों के चेहरों पर जो खुशी दिखती है, वह सबसे बड़ी संतुष्टि है।
- उन्होंने बताया कि ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, CIDCO, MMRDA, MIDC, MSRDC और मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के ज़रिए क्लस्टर स्कीम को बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है। मुंबई के रमाबाई अंबेडकर नगर और कामराज नगर में 17 हज़ार घरों पर काम चल रहा है। मुंबई की तरह ठाणे को भी स्लम-फ्री बनाने का अपना इरादा जताया।
- ठाणे, वडाला, घाटकोपर, गायमुख, मीरा-भायंदर से होते हुए एक मेट्रो लूप बनाया जा रहा है, और दूसरा लूप ठाणे-भिवंडी-कल्याण-अंबरनाथ-तलोजा होते हुए नवी मुंबई से जोड़ा जाएगा। 337 km का मेट्रो नेटवर्क यात्रा के समय को काफी कम कर देगा।
- ठाणे में एक इंटरनल मेट्रो शुरू की जा रही है और इसे मेन मेट्रो से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ठाणे-बोरीवली का सफ़र दो घंटे से घटाकर 12 मिनट करने के लिए संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे एक टनल बनाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण का सरंक्षण करते हुए पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, ट्रैफिक की समस्या के समाधान के तौर पर पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट लागू किया जा रहा है। इसे मुंबई और ठाणे में भी लाया जाएगा।
नए ठाणे का प्लान
- Deputy CM Eknath Shinde ने कहा कि घोड़बंदर रोड को 300 फीट चौड़ा किया गया है। एलिवेटेड रोड, कोस्टल रोड और MMRDA के तीन बड़े पुल बनाए जा रहे हैं। गायमुख इलाके से ग्रामीण इलाकों को जोड़कर ‘नया ठाणे’ बनाया जाएगा।
- इससे ठाणे में ट्रैफिक काफी हद तक कम हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ठाणे में वॉटर ट्रांसपोर्ट शुरू करने का प्लान है। सेंटर पार्क, गायमुख चौपाटी और दूसरे प्रोजेक्ट की वजह से शहर का कायापलट हो रहा है। डेवलपर्स से ज्यादा पेड़ लगाने पर ध्यान देने की अपील करते हुए, उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज को देखते हुए ग्रीन कवर बढ़ाना ज़रूरी है।
- मैंग्रोव जंगलों को बचाने के लिए एक कानून पास किया गया है और ग्रीन TDR देने का फ़ैसला किया गया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हर प्रोजेक्ट इको-फ़्रेंडली होना चाहिए। डेवलपर्स से नरेंद्र मोदी के दो करोड़ घरों के लक्ष्य में योगदान देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र GDP, विदेशी निवेश और स्टार्टअप्स में देश में सबसे ऊपर है और राज्य का लक्ष्य $5 ट्रिलियन की इकॉनमी में $1 ट्रिलियन की हिस्सेदारी हासिल करना है।
ये भी पढ़ें :- बंगाल दौरे पर Devendra Fadnavis ने साधा निशाना, ममता बनर्जी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
विकासकों ने किया डिप्टी सीएम का स्वागत
- अपने मुख्यमंत्री रहते नई हाउसिंग पॉलिसी लाने वाले नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत करते हुए क्रेडाई एमसीएचआई के ठाणे अध्यक्ष सचिन मिरानी ने कहा कि डिप्टी सीएम स्वयं ठाणेकर हैं। ठाणे शहर को नया स्वरूप देने में डिप्टी सीएम श्री शिंदे साहेब का सबसे ज्यादा योगदान रहा है।
- प्रॉपर्टी एग्जीबिशन में लगे प्रमुख स्टालों पर डिप्टी सीएम ने भेंट दी। उपमुख्यमंत्री के साथ क्रेडाई-एमसीएचआई, ठाणे के प्रेसिडेंट सचिन मिरानी,क्रेडाई-एमसीएचआई, ठाणे के चुने हुए प्रेसिडेंट गौरव शर्मा, सेक्रेटरी फैयाज विरानी, प्रॉपर्टी एग्जीबिशन कमिटी के प्रेसिडेंट विभव बोरकर, मंथन मेहता, दोस्ती ग्रुप के राजू भाई बोरा, यूथ विंग के प्रेसिडेंट निमित मेहता सहित कई पदाधिकारी व विकासक उपस्थित थे।
- इस मौके पर ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, कलेक्टर श्री कृष्ण पांचाल, स्थानीय नगरसेवक संजय भोईर भी मौजूद थे। उसके पहले सबेरे सबेरे के सत्र ने विधायक निरंजन डावखरे, मेयर शर्मिला पिम्पोलकर,उप महापौर कृष्णा पाटिल,नगरसेवक संजय भोईर,उषा भोईर आदि जनप्रतिनिधियों ने प्रोपर्टी एग्जीबिशन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ठाणे से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
