Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: ठाणे में 21 वर्षिय कोरोना संक्रमित युवक की मौत, मरीजों की संख्या हुई 19

पिछले 4 दिनों में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 20 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से एक 21 वर्षीय युवक की आज मौत हो गई। उसे गंभीर मधुमेह के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 24, 2025 | 06:35 PM

ठाणे में कोरोना संक्रमित युवक की मौत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: पिछले 4 दिनों में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 20 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से एक 21 वर्षीय युवक की आज मौत हो गई। उसे गंभीर मधुमेह के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और आज सुबह उसकी मौत हो गई, ऐसी जानकारी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने दी। वहीं, ठाणे में आज 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

कोरोना मरीजों का आना शुरू होने के बाद शुक्रवार तक नगर निगम क्षेत्र में 10 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चेतना नितिल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। वहीं, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वहां जांच किट भी हैं।

मृत्यु का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 19 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है और अस्पताल में आरटीपीसीआर की सुविधा भी उपलब्ध है, ऐसा अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया। 17 मरीजों की हालत स्थिर है और वे होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

200 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा, MBVV क्राइम ब्रांच सेल की बड़ी कारवाई

अंबरनाथ में 5 रुपये में City Bus Service का ऐलान, नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले का बड़ा वादा

कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में 35 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 6,819 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 210 में इस बीमारी का संक्रमण पाया गया है, जिनमें से 183 अकेले मुंबई से हैं। पुणे में 4, रायगढ़ में 2, कोल्हापुर में 2 और ठाणे तथा लातूर में एक-एक नए मरीज मिले हैं।

अब तक 2 लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत

मुंबई में अब कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 183 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में कुल पॉजिटिव मामले 210 हो गए हैं। हालांकि अब तक 81 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल की शुरुआत से अब तक 2 लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है। ये दोनों लोग पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

Corona infected youth died in thane number of patients increased to 19

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 06:35 PM

Topics:  

  • Corona Posetive
  • Covid-19Maharashtra
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.