-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra In One Day Corona 45 New Cases Found
सावधान! कोरोना का सबसे बड़ा टारगेट बना महाराष्ट्र, ‘मायानगरी’ में मचा हड़कंप, जानें कहां मिले कितने केस
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 6,819 नमूनों की जांच की गई है। शुक्रवार को भी कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में 35 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 6,819 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 210 में इस बीमारी का संक्रमण पाया गया है, जिनमें से 183 अकेले मुंबई से हैं। पुणे में 4, रायगढ़ में 2, कोल्हापुर में 2 और ठाणे तथा लातूर में एक-एक नए मरीज मिले हैं। मुंबई में अब कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 183 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में कुल पॉजिटिव मामले 210 हो गए हैं। हालांकि अब तक 81 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल की शुरुआत से अब तक दो लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है। ये दोनों लोग पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।
बीएमसी ने जारी की गाइडलाइन
मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन में बीएमसी ने लोगों से कहा है कि महानगरपालिका के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज और मार्गदर्शन की सुविधा दी जा रही है। मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बेड और विशेष कमरों की भी व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
देश के बाकी हिस्सों में भी बढ़ रहे मामले
कोविड मरीजों की संख्या में छिटपुट बढ़ोतरी सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि कुछ अन्य राज्यों में भी देखी जा रही है। केरल में मई महीने में कोविड-19 के 273 मामले सामने आए। कर्नाटक में अब तक कोविड-19 के 35 सक्रिय मामलों में से 32 बेंगलुरु से हैं। इस बीच, आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन विशाखापत्तनम और एक रायलसीमा क्षेत्र में है।
फिर डरा रहा कोरोना…देशभर में मिले 312 मामले, दिल्ली में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू
नए JN.1 वैरिएंट से बढ़ी चिंता
इस बार संक्रमण के लिए ओमिक्रोन का नया वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। अधिकारियों ने बाताया कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे ये लगे कि यह नए वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं।
Maharashtra in one day corona 45 new cases found
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













