Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई एयरपोर्ट से पहले सिडको की सर्जिकल स्ट्राइक, पनवेल में अवैध पार्किंग पर चला बुलडोजर

Thane News: नवी मुंबई एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले सिडको ने पनवेल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 17,200 वर्ग मीटर में फैली अवैध पार्किंग पर बुलडोजर चलाया।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 07, 2025 | 12:19 PM

अवैध पार्किंग पर चला बुलडोजर (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Illegal parking in Panvel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले सिडको ने पनवेल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग पर बुलडोजर चला दिया। इस सख्त एक्शन के तहत करीब 17,200 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सिडको ने साफ किया है कि यह अभियान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अनुशासित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है।

सिडको प्रशासन ने सर्वोच्च न्यायालय और बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कार्रवाई को जायज ठहराया। कलंबोली जंक्शन इलाके में सड़कों के किनारे बनी अस्थायी पार्किंग और अनधिकृत पार्किंग स्थलों को हटाने का अभियान दिनभर चला। मौके पर पुलिस बल की भारी तैनाती रही ताकि किसी तरह का विरोध न हो।

यह अभियान सिडको के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुरेश मंगड़े के मार्गदर्शन में और अनधिकृत निर्माण निरोधक विभाग के नियंत्रक लक्ष्मीकांत डावरे के नेतृत्व में चलाया गया। मंगड़े ने बताया कि शहर में अनधिकृत पार्किंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है और यह कार्रवाई हवाई अड्डा परिसर के आसपास अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी थी।

इसे भी पढ़ें- Navi Mumbai Airport खुलने से पहले ही बड़ा सवाल, यात्रियों को ठहरने की जगह मिलेगी कहाँ?

उन्होंने बताया कि पनवेल सेक्टर 18 में करीब 4700 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग को हटाया गया, जबकि सेक्टर 3 में 12,200 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली अनधिकृत पार्किंग पर भी बुलडोजर चला। इस दौरान खड़े वाहन जब्त किए गए और पार्किंग संचालकों पर कड़ी चेतावनी दी गई।

सिडको अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों पर असर पड़ रहा था। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले साफ-सफाई और व्यवस्थापन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

सिडको ने नागरिकों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे और पनवेल क्षेत्र में अनधिकृत रूप से वाहन पार्क न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे अवैध निर्माण और पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाएंगे ताकि शहर की छवि एक सुसंस्कृत और व्यवस्थित शहरी क्षेत्र के रूप में बनी रहे।

Cidco surgical strike before navi mumbai airport bulldozers run on illegal parking in panvel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 12:17 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

ANPR कैमरे की पैनी नजर…गोंदिया में डेढ़ माह में 1110 चालकों के काटे चालान

2

Sambhaji Nagar: रेलवे ब्रिज के नीचे हुई हत्या के बाद हंगामा, मृतक के रिश्तेदारों पर FIR

3

गोंदिया जिले में नगराध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित, जानें किसे मिलेगी कहां की कमान

4

वीडियो दिखाओ, फर्क नहीं पड़ता, गणेश नाईक की म्हस्के को खुली चुनौती, बोले– 35 सालों में कई आए और गए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.