Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में 3 शिक्षिकाओं पर अपने सहकर्मी से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज

ठाणे जिले में तीन शिक्षिकाओं पर अपने एक सहकर्मी से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामला जुलाई 2020 का है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 01, 2024 | 12:35 PM

Pic: Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन शिक्षिकाओं पर अपने एक सहकर्मी से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भिवंडी टाउन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षिकाओं में से एक ने अपने सहकर्मी को राष्ट्रीय बैंक से 10 लाख रुपये का ऋण लेने और फिर उसे देने के लिए राजी किया। यह मामला जुलाई 2020 का है।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी ने सहकर्मी को तीन लाख रुपये तो वापस दे दिए, लेकिन शेष राशि वापस देने के बहाने वह उसका आधार और पैन कार्ड ले गई और फिर एक सहकारी बैंक से उसके नाम पर दूसरा ऋण ले लिया। आरोपी ने सहकर्मी के नाम पर 15 लाख रुपए का ऋण लिया था। मामले में अन्य दो आरोपियों ने गवाह के तौर पर काम किया।”

उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य आरोपों पर मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे MACT का बड़ा फैसला, टैक्सी चालक के परिवार को 5.57 लाख मुआवजा, बाइक मालिक पर लगाया जुर्माना

ठाणे में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कंटेनर ने 11 वाहनों को रौंदा, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव: वोटर स्लिप से स्ट्रांगरूम तक…, चुनाव अधिकारी ने दिए कई निर्देश

बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला

यहां पढ़ें –कश्मीर में भी गणेशोत्सव की धूम, पुणे के गणेश मंडलों ने भेजीं 3 मूर्तियां

जानकारी दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ही एक परिवहन कंपनी के मालिक और चालक पर 15 लाख रुपये के माल की हेराफेरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ठाणे नगर पुलिस ने बताया कि माल को बीते 21 अगस्त को पटना में एक पते पर पहुंचाया जाना था, लेकिन यह अभी तक वहां नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ बीते शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में आज हंगामे के आसार, विपक्ष का ‘जूता मारो’ आंदोलन, CM शिंदे भी जूते के साथ तैयार

वहीं बीते 30 अगस्त ठाणे के ही 45 वर्षीय कपड़ा व्यापारी से 47 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दूसरे राज्य के दो कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।आरोपियों की पहचान गुजरात के भवरलाल प्रजापति और राजस्थान के मुकेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई थी। भिवंडी निवासी शिकायतकर्ता ने बीते साल अप्रैल से जून के बीच व्यापारियों को 47 लाख रुपये से अधिक मूल्य के कपड़े की आपूर्ति की थी, लेकिन दोनों ने उसे खरीदे गए कपड़े के बदले में भुगतान ही नहीं किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Case filed against 3 teachers in thane for fraudulently taking loan from their colleague

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 12:33 PM

Topics:  

  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.