Kalyan में स्वच्छता को नई दिशा, गंदगी वाले स्पॉट साफ कर रंगोली-भित्तीचित्र से सजेंगे
Kalyan-Dombivli में बार-बार कचरा फेंके जाने वाले स्थानों को साफ कर रांगोली, भित्तीचित्र और हरियाली से सुशोभित करने की मुहिम शुरू हुई है। मनपा ने नागरिकों से कचरा केवल घंटागाड़ी को देने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kalyan-Dombivli Municipal Solid Waste Management Department: शहर के विभिन्न इलाकों में बढ़ती अस्वच्छता पर नियंत्रण को लेकर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के घनकचरा प्रबंधन विभाग की तरफ से लगातार विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल की संकल्पना के तहत शहर में बार-बार कचरा फेंके जाने वाले स्थानों की पहचान कर उन्हें साफ कर सुशोभित करने की मुहिम शुरू की गई है।
घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपआयुक्त रामदास कोकरे ने नागरिकों से अपील की है कि ये सार्वजनिक अथवा निजी स्थानों, सड़कों या खुले क्षेत्रों में कचरा न फेंकें और इसे केवल महापालिका की घंटागाड़ी को ही सौंप।
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
ठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
साइबर ठगों का जाल; डबिंग जॉब, ठाणे में फर्जी पुलिस और गैस बिल अपडेट के नाम पर 3 लोगों से 61.51 लाख रुपए की ठगी
ठाणे के मीरारोड में क्रेन हादसे में बेटे की मौत, बिल्डर पर कार्रवाई नहीं, पुलिस स्टेशन के बाहर पिता का धरना
कचरे से बिगड़ रहा शहर का स्वास्थ्य और सौंदर्य शहर के कई इलाकों में खुले में पड़े कचरे के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है और आसपास का वातावरण भी बदसूरत होता जा रहा है।
इस समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से महापालिका ने बार-बार कचरा फेंके जाने वाले स्थानों को साफ कर उन्हें आकर्षक बनाने की पहल आरंभ की है।
इस अभियान के तहत कल्याण पश्चिम के बारावे जलशुद्धिकरण केंद्र, बारावे गांव और ठाकुली पूर्व स्टेशन रोड के एक स्थान सहित कई जगहों का सुशोभीकरण किया गया है। कल्याण के 3 प्रभागों में साफ-सफाई महापालिका कर्मचारियों द्वारा तथा अन्य 7 प्रभागों में सुमित एल्कोप्लास्ट कंपनी के माध्यम से की जा रही है।
रंगोली, भित्तीचित्र, हरियाली से होगी सुंदर सजावट
महापालिका ने इन साफ किए हुए स्थानी को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी रांगोली, दीवार चित्र, सजावटी पौधे, पुराने टाघरों में तैयार गमले और छोटी हरियाली लगाने की योजना बनाई है, जिससे लोग यहां कचरा फेंकने से बचे।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Nikaay Chunaav: बदलापुर नपा चुनाव में 12 दंपति मैदान में, भाजपा-शिंदे गुट का दबदबा
आने वाले समय में शहर के सभी जीवीपी को इसी मॉडल के तहत पूरी तरह बंद कर सुशोभित करने का लक्ष्य है। उपआयुक्त कोकरे ने नागरिकों से घर में कचरे का पृथककरण करने और उसे केवल घंटागाड़ी के माध्यम से ही देने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि नागरिक अपने क्षेत्रों में ऐसे गंदे स्थानों का निर्माण न होने दें।
