Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घोडबंदर में पानी की किल्लत को लेकर बीजेपी ने महानगरपालिका प्रशासन पर साधा निशाना

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Jun 13, 2022 | 07:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : घोडबंदर परिसर में पानी की समस्या (Water Problem) कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। दिनों दिन बढ़ती समस्या को लेकर बीजेपी (BJP) ने एक बार फिर महानगरपालिका (Municipal Corporation) मुख्यालय पर बीजेपी की तरफ से मोर्चा (Front) निकाला गया। शहर में पानी समस्या को लेकर बीजेपी का यह आठवां मोर्चा बताया गया है। विधायक और बीजेपी शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे, विधायक संजय केलकर, पूर्व नगरसेवक मनोहर डुंबरे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा से मुलाकात की और उन्हें एक निवेदन दिया। निवेदन में घोडबंदर रोड की पानी समस्या को जल्द सुलझाने और महानगरपालिका क्षेत्र की पानी परेशानी को दूर करने के लिए स्वतंत्र डैम बनाने की दिशा में योग्य निर्णय लेने की मांग की गई है। बीजेपी ने चेतावनी दी है कि जब तक पानी की समस्या नहीं सुलझती है और महानगरपालिका का खुद का पानी का स्रोत नहीं बनता है। उनका आंदोलन जारी रहेगा। बीजेपी ने वागले इस्टेट परिसर को 10 एमएलडी अधिक पानी देने और घोड़बंदर रोड के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे पर लगाया है। बीजेपी ने पानी की किल्लत को लेकर शिवसेना को जबाबदार ठहराया है। उनका आरोप है कि शिवसेना की सह पर घोडबंदर परिसर में टैंकर लॉबी जोरों पर सक्रिय है। इसलिए पानी की समस्या को खत्म करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि बीजेपी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर “वॉर अगेंस्ट टैंकर माफिया” अभियान चलाया था और नागरिकों का अच्छा साथ उन्हें मिला है। इस मोर्चे में बीजेपी प्रदेश सचिव संदीप लेले, पूर्व नगरसेविका अर्चना मणेरा, कमल चौधरी, कविता पाटील, संजय तांडेल, महासचिव विलास साठे, कैलास म्हात्रे, उपाध्यक्ष सागर भदे, सचिन मोरे, सचिन केदारी, सचिव सुनील काबरा इत्यादि उपस्थित थे। 

सम्बंधित ख़बरें

4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?

भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण

BJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

कार्टून वॉर: सुषमा अंधारे ने विरोधियों को दिखाया आईना, पाला बदलने वाले नेताओं पर साधा निशाना

‘वागले इस्टेट क्षेत्र में 10 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करने की घोषणा की गई। जबकि घोड़बंदर रोड को अधर में छोड़ दिया गया। क्या अभिभावक मंत्री केवल वागले इस्टेट के पालकमंत्री हैं?’ यदि भविष्य में पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो महानगरपालिका की घेराबंदी कर दी जाएगी’।- संजय केलकर (विधायक-बीजेपी, ठाणे शहर) 

‘घोडबंदर रोड क्षेत्र में घरों और इमारतों से करोड़ों रुपये का संपत्ति कर वसूला जाता है। लेकिन शिवसेना 25 साल से ठाणे महानगरपालिका पर शासन कर रही है। लेकिन, सत्तारूढ़ शिवसेना एक स्वतंत्र बांध बनाने में विफल रही। 2017 में हुए महानगरपालिका चुनाव में भी, शिवसेना ने एक स्वतंत्र बांध बनाने का वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है, शिवसेना ने ठाणेकर को धोखा दिया है।’- मनोहर डुंबरे (पूर्व बीजेपी गटनेता, ठाणे महानगरपालिका)

‘कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने बीजेपी प्रतिनिधिमंडल को बंद कूप नलिकाओं को शुरू करने, कुओं को साफ करने, डेवलपर्स द्वारा लिए गए अवैध पाइप लाइन कनेक्शन खोजने और उन्हें डिस्कनेक्ट करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पानी की की आपूर्ति नियमित करने का भी आश्वासन दिया है।’- निरंजन डावखरे (अध्यक्ष, ठाणे बीजेपी)

Bjp targets municipal administration over water scarcity in ghodbunder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2022 | 07:03 PM

Topics:  

  • BJP
  • Ghodbunder
  • Municipal Corporation
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.