Thane: कोंकण में ‘शत-प्रतिशत भाजपा’ एजेंडा, सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी तेज
Thane News: कोंकण में भाजपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी। रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में संगठन मजबूत किया जा रहा है, जिसमें नारायण राणे को भी शामिल किया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
रविंद्र चव्हाण (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: कोंकण में शिवसेना का वर्चस्व रहा है। पिछले 25 सालों से मुंबई एवं कोंकण में भाजपा मिल कर चुनाव लड़ती रही है। लेकिन शिवसेना के मुक़ाबले वह खुद को कमजोर समझती थी।
लेकिन नारायण राणे के पार्टी में शामिल होने एवं कोंकण के रहने वाले रविंद्र चव्हाण को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब पार्टी कोंकण में ‘शत-प्रतिशत भाजपा’ एजेंडा को लेकर आगे बढ़ रही है।
आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कोंकण के सभी जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में सभी बूथों पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन कौशल की सौख देते हुये कहा कि युति की चिंता किए बगैर जिला परिषद, नगर पंचायत, नगर परिषद एवं महानगर पालिका के सभी वाडों में चुनाव तैयारी में जुट जाने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
ठाणे शहर के वर्तक नगर विभागीय कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की अध्यक्षता में कोंकण विभाग की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राज्य के वन मंत्री एवं पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाईक, भाजपा की प्रदेश महासचिव माधवी नाईक, संगठन मंत्री हेमंत म्हात्रे, ठाणे शहर जिला अध्यक्ष संदीप लेले सहित सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, कल्याण, पालघर, नवी मुंबई सहित अन्य संगठन जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।
शिवसेना में विभाजन के बाद हुए विधानसभा चुनाव में कोंकण में उद्धव ठाकरे का प्रभाव कम हुआ है। लेकिन एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पार्टी की खोई हुई जमीन एक बार फिर वापस पाने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा का फोकस कोंकण में पूरी तरह अपना वर्चस्व स्थापित करने को तरफ है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी के तहत पिछले दिनों कोकण में राज ठाकरे के वफादार नेता के तौर पहचान रखने वाले वैभव खेडेकर बीजेपी में शमिल किए गए। इसके पहले भी दूसरी पार्टियों के पदाधिकारियों को भाजपा में एंट्री मिली है। पार्टी ठाणे जिले की सभी महानगर पालिकाओं के अलाषा पालघर जिले की वसई विरार मनपा के साथ ही कोंकण की नगरपंचायत, नगर पालिकाओं पर वर्चस्व स्थापित करना चाहती है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: 500 कर्मचारियों का बकाया मानदेय अभी तक नहीं मिला, अस्पताल प्रबंधन पर कानूनी दबाव
हर सीट पर लड़ने की तैयारी
- परस्पर संवाद करने से कार्यकर्ताओं में एक अच्छा संदेश पहुंचेगा और उनके जरिए जनता की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होगा, उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि स्थानीय निकाय चुनाव में युति हो। युति के संदर्भ में वरिष्ठ स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। लेकिन पार्टी संगठन को स्थानीय निकाय के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करनी है।
- इस लिए प्रत्येक बूथ पर पार्टी संगठन को मजबूत करना है। कल्याण-डोंबिवली शहर जिला अध्यक्ष नंदू परब ने कहा कि बैठक में केवल संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। जबकि ठाणे शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय वाघुले ने बताया कि बैठक में यह संकेत मिला है कि मनपा चुनाव में भाजपा खुद की ताकत पर मैदान में उतरेगी।
