Navi Mumbai महापौर का फैसला महागठबंधन तय करेगा, चौगुले ने स्पष्ट किया

Navi Mumbai News: वन मंत्री गणेश नाईक के महापौर को लेकर दिए गए बयान पर नवी मुंबई में शिंदे सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। शिवसेना के नेता विजय चौगुले ने कहा महागठबंधन तय करेगा कि महापौर कौन बनेगा।
ठाणे मनपा
ठाणे मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai News In Hindi: वन मंत्री गणेश नाईक द्वारा मेयर के विषय में दिए गए बयान को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है, उनके बयान को लेकर नवी मुंबई में शिंदे सेना के पदाधिकारियों ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है।

नाईक ने बयान दिया था कि गठबंधन हो या न हो, नवी मुंबई महानगरपालिका में भाजपा का ही महापौर बनेगा, वन मंत्री गणेश नाईक के इस बयान पर शिंदे की शिवसेना के नेता विजय चौगुले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसने तय किया कि नवी मुंबई महानगरपालिका में भाजपा का महापौर बना रहेगा?

महानगरपालिका में महागठबंधन का महापौर बैठेगा और यह सब तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को है। चौगुले ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दूसरों को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है।

वन मंत्री गणेश नाईक और शिंदे की शिवसेना नेता विजय चौगुले कट्टर राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं। कुछ दिन पहले वन मंत्री और भाजपा नेता गणेश नाईक ने एकनाथ शिंदे पर लॉटरी लगने का बयान दिया था। नाईक के इस बयान पर विवाद छिड़ गया था।

नाईक-चौगुले के बीच चल रही जुबानी जंग

इस विवाद में नवी मुंबई से शिंदे की शिवसेना के नेता विजय चौगुले भी कूद पड़े और नाईक की आलोचना की थी। विजय चौगुले ने इस विषय पर बोलते हुए कहा था कि अगर मुकेश अंबानी ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो उनकी लॉटरी नहीं लगती। उक्त आलोचना के जवाब में गणेश नाईक ने कहा कि मैं किसी बात से इनकार नहीं कर रहा, मुझे यह सब सबके आशीर्वाद से मिला है। इसी वजह से नाईक और चौगुले के बीच जुबानी जंग दिन-ब-दिन चुनावों की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। पता हो कि कुछ दिन पहले वन मंत्री गणेश नाईक ने एक बयान दिया था कि नवी मुंबई मनपा का महापौर भाजपा का होगा। गठबंधन होने पर भी महापौर भाजपा का होगा और गठबंधन न होने पर भी महापौर भाजपा का होगा।