Thane News: शासकीय सेवाएं पहुंचीं नागरिकों के द्वार, शेलार में सेवा संकल्प शिविर को मिला प्रतिसाद

Bhiwandi Seva Sankalp Camp: भिवंडी के शेलार में ‘सेवा संकल्प’ शिविर आयोजित किया गया, जहां नागरिकों और किसानों को एक ही जगह कई सरकारी सेवाएं, दस्तावेज और योजनाओं की जानकारी मिली।
bhiwandi shelar seva sankalp camp government services
सेवा संकल्प शिविर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhiwandi Government Camp: सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से ठाणे जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम भिवंडी के शेलार मंडल स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय में मंडलस्तरीय ‘सेवा संकल्प’ शिविर आयोजित किया गया। शिविर को क्षेत्र के नागरिकों और किसानों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

17 अक्टूबर तक अभियान

राज्य सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। शेलार में आयोजित शिविर का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल,अपर जिलाधिकारी हरिश्चंद्र पाटील, निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. संदीप माने, भिवंडी प्रांताधिकारी अमित सानप और तहसीलदार अभिजीत खोले के मार्गदर्शन में किया गया।

bhiwandi shelar seva sankalp camp government services
पुणे में मानवता हुई शर्मसार, हादसे में पैर गंवाने वाले मरीज को ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क पर बेसहारा छोड़ा

एक ही छत के नीचे कई सेवाएं

शिविर में राजस्व, कृषि, ग्राम विकास, भूमि अभिलेख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन एवं कार्रवाई की। शिविर में सातबारा उतारे, फेरफार उतारे, 14 आठ-अ उतारे, 27 नमूना 7/ई एवं 12/ई (वनपट्टे) उतारे, नक्शा प्रतियां, आरटीआई आवेदन और गांवठाण सनद वितरित किए गए।

इसके अलावा वनपट्टों के KYC, महिला किसान योजना के लाभ, पाणंद सड़क संबंधी कार्य,धारा 43 संशोधन प्रकरण और फार्मर आईडी आदि उपलब्ध कराए गए। ग्राम पंचायत विभाग के माध्यम से मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र तत्काल उपलब्ध कराए गए। कृषि विभाग ने महाकृषि ऐप के संबंध में ल तथा महाविस्तार ऐप के संबंध में किसानों को जानकारी और पंजीकरण सुविधा प्रदान की गई।

bhiwandi shelar seva sankalp camp government services
ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद परिवार से मिले उद्धव ठाकरे, आदित्य ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

नायब तहसीलदार का मार्गदर्शन

शिविर में राजस्व नायब तहसीलदार आदेश म्हात्रे ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शेलार मंडल अधिकारी धनंजय आर. वतारी, सहायक मंडल अधिकारी किरण केदार, राजस्व सहायक आनंद तिवाड़, ग्राम राजस्व अधिकारी रूपेश कारभारी, शारदा घोलप, दीप्ति जाधव, राजस्व सेवक, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, भिवंडी स्थित भूमि अभिलेख, ग्राम पंचायत के कर्मचारी तथा विभिन्न संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस दौरान शिविर में ग्राम पंचायत सदस्य दीपक जनार्दन भोईर, विलास गोविंद रापटे, सामाजिक कार्यकर्ता भरत नामदेव भोईर तथा ग्राम पंचायत सदस्य दशरथ बाळू भोईर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। नागरिकों ने कहा कि सरकारी दस्तावेज और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से समय और श्रम की बचत हुई। प्रशासन के अनुसार, ‘सेवा संकल्प’ शिविर का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सीधे नागरिकों तक पहुंचाकर प्रशासनिक कामकाज में सरलता, गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com