भिवंडी मनपा: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर कार्रवाई से बवाल, मनपा प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल
Property Tax Recovery: भिवंडी मनपा में संपत्ति कर वसूली कम होने पर 9 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। यूनियनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे मनमाना बताया और तत्काल पुनर्विचार की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भिवंडी महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhiwandi Municipal Staff Suspension Issue: महानगर पालिका में संपत्ति कर वसूली कम होने के कारण 9 कर्मचारियों को आयुक्त अनमोल सागर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन कार्रवाई के खिलाफ ‘महाराष्ट्र राज्य जनरल मजदूर कामगार यूनियन अध्यक्ष भानुदास भसाले, सेक्रेटरी श्रीपत तांबे सहित तमाम कामगार यूनियन पदाधिकारियों ने मनपा प्रशासन के मनमाने निर्णय के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है।
यूनियनों ने आयुक्त सागर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मनपा के वसूली विभाग के कर्मी मुरलीधर पाटिल, अनिरुद्ध वाणी, वसंत भोईर, प्रमोद जाधव, धर्मेंद्र शेलार, आनंद जगताप, मिलिंद म्हात्रे, सुरेंद्र साल्वी और शेखर जाधव पर की गई कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है और निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है। संबंधित कर्मचारी पिछले 10 से 12 वर्षों से वसूली लिपिक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें वसूली प्रक्रिया का पर्याप्त अनुभव है और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
अभय योजना का भी असर नहीं
विगत कुछ समय से मनपा टैक्स विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। आश्चर्यजनक है कि, प्रशासकीय कार्यकाल के करीब 4 वर्षों के दौरान करीब दर्जन भर से अधिक बार 100% ब्याज माफी हेतु अभय योजना लागू करने का कोई भारी फायदा मनपा वसूली में दिखाई नहीं पड़ा, जबकि मनपा ब्याज का करीब 50 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। भ्रष्टाचार में लिप्त टैक्स विभाग प्रमुख सुधीर गुरव विभागीय शीर्ष अधिकारियों की जेब भरकर वसूली कम कमाई ज्यादा वाले मुद्दे को प्राथमिकता देकर मनपा तिजोरी का भारी नुकसान कर रहा है।
चल रहे लिपिक को भी किया गया निलंबित
- मामले का सबसे चौकाने वाला पहलू यह है कि छुट्टी पर चल रहे एक लिपिक को भी निलंबित कर दिया गया है।
- साथ ही, पिछले महीने ही प्रभारी कार्यालय अधीक्षक नियुक्त किए गए एक अधिकारी को भी इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि उन्होंने पहले लिपिक रहते हुए ‘अपेक्षित वसूली नहीं की थी।
- नियमानुसार किसी भी कठोर कार्रवाई से पहले ‘कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण का अवसर और गहन जांच आवश्यक होती है।
ये भी पढ़ें :- महावितरण के MD लोकेश चंद्र की ‘नवभारत लाइव’ से विशेष बातचीत, किसानों को सोलर पंप देने में राज्य बना नंबर वन
अनावश्यक कार्रवाई से गिर रहा मनोबल
- कई मनपा कर्मियों ने अफसोस प्रकट करते हुए कहा कि, ऐसी कार्रवाई से जिम्मेदारी, ईमानदारी से कार्य करने वाले मनपा कर्मियों का मनोबल गिर रहा है।
- मनपा प्रशासन को कर्मचारियों के साथ ही विभाग प्रमुख सुधीर गुरव पर भी एक्शन लेते हुए पद से हटाना चाहिए। मनपा टैक्स विभाग में कुशल अधिकारी की नियुक्ति करनी चाहिए।
