Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 साल से अवैध रूप से भारत में जमाए हुए थे डेरा, नवी मुंबई से बांग्लादेशी दंपति समेत बेटा गिरफ्तार

भारत में पिछले 30 साल से अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के एक परिवार के 3 सदस्यों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने भारत में अवैध तरीके से सभी पहचान पत्र हासिल किए थे।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 18, 2025 | 11:39 AM

बांग्लादेशी दंपति, बेटा गिरफ्तार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: जहां एक ओर अमेरिका ने अप्रवासी भारतीयों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें लगातार भारत में वापस भेजने के कार्य तेज कर दिए हैं, वहीं भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। फर्जी दस्तावेज निकालकर भारत में रहने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे ही एक दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भारत में पिछले 30 साल से अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के एक परिवार के 3 सदस्यों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ यानी एएचटीसी के अधिकारियों ने 24 नवंबर 2024 को अवैध प्रवासियों के खिलाफ महाराष्ट्र के नवी मुंबई में चलाए जा रहे अभियान के दौरान वाशी स्थित जुहूगांव में एक फ्लैट पर रह रहे शारो अबताब शेख (48) और उसकी पत्नी सलमा सारो शेख (39) को पकड़ा था। उनके दस्तावेजों की जांच की गई।

दिखाए थे झुठे दस्तावेज

पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दंपति ने अपने ‘फ्लैट’ के स्वामित्व के दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की फोटो प्रतियां पेश कीं। जन्म प्रमाण पत्र पश्चिम बंगाल के जयनगर में एक ग्रामीण अस्पताल द्वारा कथित तौर पर जारी किया गया था। दस्तावेज दिखाए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Thane Building Collapse: वागले एस्टेट में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे से सुरक्षित निकाले गए 80 निवासी

नवघर औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप से हड़कंप, संवेदनशील परियोजनाओं के बीच बढ़ी चिंता

ठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब

शिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी

अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

दस्तावेजों का सत्यापन

इस बीच, पुलिस ने दंपति द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया। जन्म प्रमाण पत्रों की प्रामाणिकता की जांच के लिए एएचटीसी की एक टीम दो फरवरी को पश्चिम बंगाल के ग्रामीण अस्पताल भी गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि निरीक्षण के बाद दक्षिण 24 परगना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया कि दंपति द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र फर्जी थे। इसमें कहा गया है कि एक खुफिया सूत्र ने पुलिस को दंपति का राष्ट्रीयता कार्ड भी भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वे बांग्लादेश से आए हैं।

अवैध तरीके से हासिल किए सभी पहचान पत्र

जानकारी के अनुसार एएचटीसी ने रविवार को दंपति को और उनके 22 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया जो भारत में पैदा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह जोड़ा बोगना सीमा चौकी से होते हुए, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर से बचकर भारत में दाखिल हुआ। उन्होंने भारत में अवैध तरीके से सभी पहचान पत्र हासिल किए थे।

प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (छद्म रूप से धोखाधड़ी), 336(2) (जालसाजी), 338 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत दस्तावेजों की जालसाजी) और 340(1) (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का उपयोग करना और इसे वास्तविक बताना) के साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bangladeshi couple son arrested for living illegally in navi mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 11:39 AM

Topics:  

  • 3 people arrested
  • Bangladeshis
  • Navi Mumbai
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.