Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम

Thane ZP Teacher Recruitment: ठाणे जिला परिषद ने प्राथमिक शिक्षकों के 526 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर अपना पसंदक्रम दर्ज कर सकते हैं।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 09, 2026 | 08:18 PM

पवित्र पोर्टल का लोगो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Thane ZP Primary Teacher Recruitment: महाराष्ट्र सरकार के पवित्र – PAVITRA पोर्टल के माध्यम से ठाणे जिल्हा परिषद के शिक्षण विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 526 पद भरे जाएंगे, जिसमें मराठी माध्यम के 499 पद और उर्दू माध्यम के 27 पद शामिल हैं।

जिल्हा परिषद के प्राथमिक शिक्षण विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत यादव के मार्गदर्शन में ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को पवित्र पोर्टल पर जारी विज्ञापन को ध्यान से पढ़ना होगा। उसमें दी गई शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक पात्रता, पात्रता मानदंड और आरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जांच करना अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें

15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी

मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन

घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब

सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा

सभी पात्र उम्मीदवारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पवित्र पोर्टल पर अपना पसंदक्रम – Preference दर्ज करना होगा। पसंदक्रम भरते समय विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान दी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक जानकारी सही और पूर्ण होनी चाहिए। गलत या अधूरी जानकारी देने की जिम्मेदारी उम्मीदवार की ही होगी।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी

अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026

पवित्र पोर्टल पर उपलब्ध विज्ञापन के अनुसार पात्र उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 तक अपना पसंदक्रम दर्ज कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों या पसंदक्रम पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को शासन के आरक्षण नियम, शैक्षणिक और व्यावसायिक पात्रता तथा अन्य पात्रता मानदंडों की जांच अवश्य करनी चाहिए।

उम्मीदवार समय-समय पर पवित्र पोर्टल पर जारी आधिकारिक विज्ञापन और सूचनाओं पर नजर रखें। शिक्षक भर्ती से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक पवित्र पोर्टल से ही प्राप्त करें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति, एजेंट या फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें। विज्ञापन, पात्रता, पदों का विवरण, पसंदक्रम दर्ज करने की प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार tait2025.mahateacherrecruitment.org.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Thane zp primary teacher recruitment 526 posts pavitra portal preference 11 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 08:18 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.