विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
Sanjay Shirsat Vs Sanjay Raut: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने ईरान युद्ध पर बयान को लेकर संजय राउत पर निशाना साधते हुए उन्हें ट्रंप और नेतन्याहू से बात करने की सलाह दी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Sanjay Shirsat Vs Sanjay Raut (सोर्सः सोशल मीडिया)
Israel-Iran War Controversy: महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने सोमवार को शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें ईरान युद्ध के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करनी चाहिए।
इससे पहले राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ‘मित्र’ ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और युद्ध को लेकर भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए थे। राउत ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजराइल यात्रा को “भारत की वैश्विक नीति के लिए झटका” बताया था और खामेनेई की हत्या को अमेरिका और इजराइल की क्रूरता करार दिया था।
हमारे प्रधानमंत्री मजबूत हैं
शिरसाट ने यहां पत्रकारों से कहा कि राउत को प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री मजबूत हैं। राउत को अंतरराष्ट्रीय मामलों से दूर रहना चाहिए। या फिर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से युद्ध के संबंध में बात करनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Anti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
12 साल से ICU में था लोकतंत्र, युवाओं की शक्ति ने किया खड़ा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय राउत का बयान
बेटे की जीत पर आंखों से छलके आंसू, अभिजीत दीपके की मां का भावुक बयान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें
ये भी पढ़े: राज्यसभा का रण: एक सीट हमारी है, आदित्य ठाकरे के बयान से एमवीए में मची खलबली, 16 मार्च को होगा फैसला
मंत्री ने अजित पवार के बेटे जय पवार द्वारा साझा किए गए उस वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जो ‘वीएसआर वेंचर्स’ से संबंधित है। यह वही कंपनी है जो लेयरजेट 45 विमान का संचालन करती थी। यह विमान 28 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार की मौत हो गई थी।
जय पवार की सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप
जय पवार ने रविवार को सोशल मीडिया पर क्लिप साझा करते हुए कहा, “हमने अपने पिता को खो दिया… यह दर्द जीवन भर हमारे साथ रहेगा। इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह उड़ान के दौरान मुख्य पायलट की सीट पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। विमान के आसमान में रहने के दौरान इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है।” शिरसाट ने कहा कि पायलट की सीट पर इस तरह सोना पूरी तरह अस्वीकार्य है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
