Badlapur में पति ने रची खौफनाक साजिश, जहर देकर पत्नी की हत्या, 3 साल बाद खुला राज
Thane Crime News: बदलापुर में पत्नी की हत्या को सांप के काटने से मौत दिखाया गया। तीन साल बाद क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ कि पति ने साथियों संग जहर देकर हत्या की थी।
- Written By: अपूर्वा नायक
क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो)
Badlapur News In Hindi: किसी को अपने रास्ते से जिंदगी भर के लिए हटाने के लिए लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं कि सांप भी मरे और लाठी भी न टूटे।
कुछ इसी प्रकार की एक घटना बदलापुर में सामने आयी है, यहां एक व्यक्ति ने अपनी जीवन संगिनी को जहर देकर मारा और यह दिखाया कि उसकी पत्नी की मौत सांप के काटने से हुई है।
घटना वाले दिन सभी ने इसको स्वीकार भी कर लिया। पुलिस ने भी इस मामले को आकस्मिक मृत्यु का मामला मानते हुए उसे सामान्य घटना के रूप में दर्ज किया। लेकिन 3 साल बाद खुलासा हुआ कि उस महिला को पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जहर देकर मारा था।
सम्बंधित ख़बरें
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
मृतक महिला का नाम नीरजा आंबेरकर है तथा उसके आरोपी पति का नाम रूपेश आंबेरकर है। इस मामले में मृतक महिला के पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया गवाहों के बयान, आरोपी के बयान और दिखाए गए सबूतों के आधार पर की गई।
अन्य मामले की जांच में खुलासा
जानकारी के मुताबिक बदलापुर पूर्व के पुलिस स्टेशन के क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक अनुकूल दोंदे के पास एक अन्य मामले की जांच थी। इसमें उन्होंने एक आरोपी ऋषिकेश चालके को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: ठाणे में अकेले चुनाव से पीछे हटी भाजपा, शिवसेना से बनी सहमति
जब उससे दूसरे अपराधों के बारे में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कुछ अन्य अपराधों के साथ ही तीन साल पुरानी घटना यानी सांप के काटने के बारे में बताया और नीरजा के पति ने किस प्रकार नीरजा की हत्या की वह पूरा घटना उगल दी।
