बदलापुर में मतदान के दिन बवाल, भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस तैनात, इलाके में तनाव
Badlapur BJP-ShivSena Clash: बदलापुर में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट में तीखी झड़प हुई। गांधी नगर टेकड़ी इलाके में तनाव बढ़ा। पुलिस ने स्थिति को संभाला।
- Written By: आकाश मसने
बदलापुर में भाजपा व शिवसेना के कार्यकर्ताओं में झड़प (सोर्स: सोशल मीडिया)
BJP vs ShivSena Workers Clash In Badlapur: स्थानीय निकाय चुनाव के मतदान के दौरान ठाणे जिले के बदलापुर में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। बदलापुर पश्चिम के गांधी नगर टेकड़ी क्षेत्र में एसटी बस स्टैंड के पास भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच पहले कहा-सुनी हुई और कुछ ही क्षणों में यह बहस गंभीर विवाद में बदल गई। बताया जाता है कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही दोनों दलों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
बदलापुर नगर परिषद के लिए आज मतदान हो रहा है। छह सीटों पर चुनाव टलने के कारण कुल 43 सीटों पर ही वोटिंग जारी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं, जिसके चलते मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई
सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए भिड़ गए, जिसके दौरान कुछ लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। विवाद बढ़ने से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
‘न सुशासन, न नीति और न नीयत’, NDA कॉन्क्लेव में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी; चुन-चुनकर किया हमला
अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से यूपी में मचा बवाल, हजरतगंज में भारी हंगामा; सख्त एक्शन की मांग
यह भी पढ़ें:- मालवण में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, BJP नेता की कार में मिली 1.5 लाख कैश, नीलेश राणे पहुंचे थाने
घटनास्थल की जानकारी मिलते ही बदलापुर पुलिस तुरंत पहुंची और दोनों गुटों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ को हटाया गया और मतदान प्रक्रिया बिना बाधा जारी रहे, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगा दिया गया है। पुलिस की तेज कार्रवाई से गांधी नगर टेकड़ी क्षेत्र का माहौल जल्द ही सामान्य हो गया।
इसके अलावा, भाजपा नेता आशीष दामले और पुलिस के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई है। यह विवाद मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहने की दूरी को लेकर उत्पन्न हुआ। आरोप है कि बेलावली स्थित पूर्व कार्यालय परिसर से 100 मीटर की निर्धारित सीमा के बाहर खड़े रहने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
